मई,6,2024
spot_img

Madhubani Big Breaking : सूरी हाई स्कूल के पोखरे से मिली महिला की लाश

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां छठ घाट के पास एक महिला की संदिग्धावस्था में लाश बरामद हुई है। लाश को देखने के साथ स्थानीय लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे वहीं, माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शहर के सबसे प्रतिष्ठित सूरी हाई स्कूल के पोखरे से आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाश पूरी तरह मिट्‌टी और पानी में सनकर घाट किनारे पड़ी मिली है। इससे प्रतीत होता है कि वहां महिला के साथ जोर जबर्दस्ती की वारदातें भी हुईं हैं। वैसे विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें