spot_img

मुजफ्फरपुर के पोखर से मिली युवक की लाश, हत्या या खुदकुशी में फंसी पुलिस, दो दिनों से था लापता, मिली लाश

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है जहां पोखर से युवक का उपलाता शव बरामद होने से सनसनी मच गई है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा है। वारदात सदर थाना क्षेत्र का है जहां के शेरपुर गांव में एक पोखर से युवक चालीस वर्षीय मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर के मनीष कुमार का शव मिला है।

- Advertisement -

घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्र मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करते हुए शव को पानी से बाहर निकाला। वहीं, पूछताछ शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मनीष के परिजनों ने बताया कि वह दो दिनों से लापता थे। शेरपुर में ही अपनी बहन के घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। दो दिन पहले घर से काम के सिलसिले में निकले थे। लेकिन, लौट कर घर नहीं पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Deputy CM Security: बिहार के उपमुख्यमंत्रियों को मिली Z-श्रेणी की सुरक्षा, नीतीश की Z+ बरकरार

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आज शव बरामद हुआ। मनीष शादी शुदा था। लेकिन, पत्नी से विवाद होने के कारण अकेले रहता था। थानेदार का कहना है की पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को देखा जा रहा है।

मनीष कहां काम करता था। इसका भी पता किया जा रहा है। ताकि उसके साथ काम करने वालों से पूछताछ की जा सके। तभी घटना का कारण सामने आएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पानी में रहने के कारण शव फुल चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: अब जीविका दीदियों को नहीं लगाने होंगे थानों के चक्कर, जानिए बिहार में क्या है नई पहल Didi Adhikar Kendra

Didi Adhikar Kendra: बिहार की जीविका दीदियां, जो कभी अपनी समस्याओं के समाधान के...

Nepal News: नेपाल जा रहे, भारतीय वाहन है…ट्रैफिक रूल्स का बदला सिस्टम, अब भारतीय वाहनों के लिए कड़े नियम, जानें कस्टम और परमिट शुल्क,...

नेपाल ट्रैफिक रूल्स: नेपाल सरकार ने भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के लिए शिकंजा...

Sitamadhi News: पुपरी-मधुबनी रोड पर लगी भीषण आग, पिता को बचाने में बेटी की भी मौत, पढ़िए … एक ही चिता में जलकर खाक...

सीतामढ़ी आग: बिहार के सीतामढ़ी से रिश्तों की एक ऐसी हृदयविदारक कहानी सामने आई...