spot_img

Rajgarh, MP में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत, 15 घायल

spot_img
- Advertisement -

Bhopal News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार की रात बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।

- Advertisement -

Rajgarh, MP: राजस्थान के झालावाड़ जिले से राजगढ़ के कुमालपुर आ रही थी, पिपलोदी के पास हुआ हादसा

इनमें से गंभीर घायल चार लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले थे और बारात लेकर राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव आ रहे थे।

- Advertisement -

Rajgarh, MP: मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी

हादसा रविवार रात को करीब साढ़े नौ बजे राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पिपलोदी के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतीपुरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग बारात लेकर राजगढ़ जिले के देहरीनाथ ग्राम पंचायत के गांव कुलामपुरा आ रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान पिपलोदी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

Rajgarh, MP: मौके पर पहुंचे 7+ एबुलेंस

घायलों को घटना स्थल से अस्पताल लाने के लिए सात से अधिक एबुलेंस को मौके पर भेजा था। जहां से अलग-अलग एंबुलेंसों की मदद से घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया।

घटना की जानकारी लगने के साथ ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, एसडीएम गुलाबसिंह बघेल सहित आला अधिकारी जिला अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों से हादसे को लेकर जानकारी ली। देर रात राज्य मंत्री नारायण सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके इलाज के निर्देश दिए।

Rajgarh, MP: कलेक्टर दीक्षित ने बताया –

ट्रैक्टर पलटने से हादसा हुआ है। ट्रैक्टर सवार लोग बारात के रूप में राजस्थान से राजगढ़ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल रेफर किया गया है।

Rajgarh, MP: पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया –

बारात झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कुमालपुर गांव आ रही थी। हम झालावाड़ पुलिस के संपर्क में है। वहां की पुलिस की एक टीम भी यहां आ रही है।

Rajgarh, MP: बारात में शामिल महिला ने बताया –

हादसा कितना भयावह था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रॉली पूरी उल्टी हो गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। जेसीबी से ट्रॉली को सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला गया। बारात में शामिल ममता नाम की महिला ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 से 40 लोग सवार थे। बारात राजस्थान के मोतीपुरा से आ रही थी।

ममता ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद लोग उसके नीचे दब गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से लोगों को निकाला गया।

Major Accident in Rajgarh, MP
Major Accident in Rajgarh, MP

Rajgarh, MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ के पिपलोदी में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga KSDSU दरभंगा में ‘जयतु संस्कृतम्’ के उद्घोष! 4 घंटे चला ऐतिहासिक ‘उपाकर्म’ महायज्ञ

Darbhanga Sanskrit: दरभंगा में संस्कृत सप्ताह समारोह के तहत भव्य शोभा यात्रा निकली। विश्वविद्यालय की यज्ञशाला में प्रभारी कुलपति प्रो. दिलीप कुमार झा की अगुवाई में चार घंटे तक विशे#DarbhangaSanskrit,#UpaakarmPuja,#SanskritWeek

बिहार में शराबबंदी की कमान IAS दिव्या शक्ति के जिम्मे, दो बार UPSC क्रैक कर बनीं अफसर

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी अब IAS दिव्या शक्ति को मिली है। छपरा की मूल निवासी दिव्या शक्ति ने दो बार UPSC परीक्षा क्रैक की है।#BiharNews,#DivyaShaktiIAS,#BiharLiquorBan

Darbhanga में देर रात मौत का तांडव! भीषण सड़क हादसों में 6 गंभीर घायल, DMCH रेफर

Bihar Road Accident: दरभंगा के केवटी और रैयाम थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद#BiharRoadAccident,#DarbhangaNews,#KewatiAccident

बिहार पुलिस SI भर्ती पर बड़ा झटका! 1799 पदों की PET टली, जानें कब होगी अगली परीक्षा? |BPSSC का अचानक बड़ा फैसला, क्या है...

Bihar SI Recruitment: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 1799 पुलिस अवर निरीक्षक पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और अभिलेख सत्यापन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है, जिससे#BiharPolice,#SIExam,#BPSSC