नई दिल्ली, देशज न्यूजl फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी की गाड़ी का मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया हैl शबाना की कार की खालापुर टोल नाके के पास ट्रक से भिडंत हुई। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैंl शबाना आज़मी को इसके बाद नजदीकी MGM अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैl शबाना के सिर और हाथ में चोट आई है। जावेद अख्तर भी कार में उनके साथ थे, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जावेद अख्तर ने कहा, शबाना को ट्रामा वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वे गंभीर रूप से जख्मी हैं और आपकी दुआओं की जरूरत है। यह बातचीत करने का वक्त नहीं है कि हादसे में किसकी गलती थी। ड्राइवर भी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खालापुर टोल के पास हुआ हैंl वह पुणे से मुंबई वापिस आ रहे थे और उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गईl जावेद अख्तर भी गाड़ी में थे लेकिन वह सुरक्षित हैंl दोनों को MGM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैl’
जानकारी के अनुसार, कल यानी 17 जनवरी को ही लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने अपना जन्मदिन मनाया था। 75वें जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर जावेद अख्तर ने 16-17 जनवरी को दो पार्टी होस्ट की। 16 जनवरी को जो पार्टी रखी गई थी। हादसे के वक्त जावेद भी साथ थे लेकिन वह बाल बाल बच गए। हादसे में जावेद अख्तर को चोट नहीं आई, उन्होंने कहा- शबाना को दुआओं की जरूरत है।