spot_img

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर जानलेवा हमला, कार को किया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, महिला ने कहा-फंसा दूंगी

spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर मुंबई में हमला हुआ है। दरअसल अपने दोस्त की कार में बैठे भारतीय क्रिकेटर पर हमला करने के लिए कुल 8 लोगों पर आरोप लगाया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने दोस्त की कार पर बैठे थे उसी वक्त हमला हुआ है। इस हमले में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। पृथ्वी से कुछ फैंस ने सेल्फी की मांग की थी लेकिन उन्होंने नहीं दिया। ऐसे में गुस्साए फैंस ने उनके दोस्त की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ मचा दी। रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष के अनुसार उनकी कार पर बेसबॉल के डंडे से हमला किया गया।

- Advertisement -

शिकायत में आशीष सुरेंद्र यादव ने कहा गया है कि पृथ्वी शॉ कार में थे और हम कोई विवाद नहीं चाहते थे। इसलिए हमने पृथ्वी शॉ को दूसरी कार से भेजा। इसके बाद लोगों ने हमारा पीछा किया। पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार को जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पंप के पास रोका गया, जहां एक महिला ने आकर कहा कि अगर इस मामले को सुलझाना है तो उसे 50 हजार रुपये देने होंगे, नहीं तो वह झूठे आरोप लगा देगी। इस घटना के बाद पृथ्वी शॉ ने ओशिवारा थाने आकर मामला दर्ज कराया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Khagaria Train News: बिहार की पटरी पर दौड़ती जन साधारण एक्सप्रेस में अधिकारी के पति के सीने में उतार दी अपराधियों ने गोली

पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने शिकायत में कहा कि पहले पृथ्वी शॉ जिस कार में बैठे थे उसपर बेसबॉल बैट से हमला किया गया फिर आरोपी ने कार का पीछा किया और एक महिला ने 50 हरा रुपये ऐंठने की कोशिश की। उसने पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पृथ्वी के दोस्त की कार बीएमडब्ल्यू में तोड़फोड़ की गई। आरोपी ने गाड़ी की आगे और पीछे की शीशे को बेसबॉल बैट से तोड़ दिया।

हमले की वजह बताई जा रही है कि हमलावरों को दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर की तरफ से ‘सेल्फी’ लेने से मना किया गया था। मुंबई में वे और उनके दोस्त कार में बैठे हुए थे। उसी समय कुछ लोगों ने उनसे सेल्फी क्लिक करवाना चाही। पृथ्वी शॉ के मना करने पर फैंस भड़क गए और उनकी कार पर हमला कर दिया। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने हमले के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात लोग हैं।

पृथ्वी शॉ का सेल्फी के लिए मना करना हमलावरों को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने उनके दोस्त की कार पर पथराव शुरू कर दिया। मुंबई पुलिस ने घटना से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शॉ भारतीय क्रिकेट टीम में नियमित नहीं हैं, लेकिन देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। 2013 में उनकी तुलना महान सचिन तेंदुलकर से की गई थी. 2013 में हैरिस शील्ड मैच में 546 रनों की पारी खेलकर तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शॉ ने इतिहास की किताबों में अपना नाम लिखा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IRCTC लाया मॉनसून का सबसे बड़ा तोहफा! Bihar से करें रामेश्वरम-तिरुपति की दिव्य यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट, बुकिंग शुरू

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के लिए 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की घोषणा की है। यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी, जो दुमका, पटना और बक्सर होते हुए रामेश्वरम, तिरुपति स#BuxarNews,#IRCTCTour,#SouthIndiaPilgrimage

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights