back to top
1 सितम्बर, 2024
spot_img

घोटाले में फंसे बॉलीवुड स्टार डिनो मोरिया ! 65 करोड़-मीठी नदी का सच?ED का शिकंजा!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मुंबई, देशज टाइम्स |प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी सफाई घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ED ने उन्हें अगले सप्ताह पेश होने का नोटिस भेजा है।

डिनो मोरिया से पहली बार होगी ED की आधिकारिक पूछताछ

यह पहली बार है जब केंद्रीय एजेंसी ED डिनो मोरिया को आधिकारिक तौर पर तलब कर रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनसे दो बार पूछताछ की थी। मामला 2007 से 2021 के बीच हुए गाद निकालने (डिसिल्टिंग) कार्य में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।

मुंबई में ED की रेड के बाद जारी हुआ समन

शुक्रवार को ED ने डिनो मोरिया के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इसके अगले ही दिन उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया गया। डिनो मोरिया का नाम इस घोटाले में एक कथित वित्तीय लाभार्थी के तौर पर सामने आया है।

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाते हैं डिनो

ED सूत्रों के अनुसार, डिनो मोरिया आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाते हैं, जिनका नाम भी जांच के दायरे में है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घोटाले से निकले पैसे का कहीं राजनीतिक उपयोग तो नहीं हुआ।

क्या है मीठी नदी सफाई घोटाला?

मीठी नदी परियोजना के तहत गाद निकालने का कार्य (डिसिल्टिंग) 2007-2021 के बीच किया गया। आरोप है कि कार्य आदेशों और खर्च में भारी गड़बड़ी की गई, जिससे राज्य को करोड़ों का नुकसान हुआ। अब तक की जांच में कई ठेकेदारों, अफसरों और राजनीतिक हस्तियों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड –फर्जी नाम मतदाता सूची से हटेंगे!

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड – विशेष प्रेक्षक बोलीं: कोई नागरिक छूटना...

Darbhanga में बड़ी वारदात! 50 लाख के जेवर चोरी, ग्रामीणों में उबाल, कई थानों की पुलिस पहुंची – एक महीने में 1 करोड़ की...

दरभंगा में बड़ी वारदात! एक महीने में 1 करोड़ की सोना-चांदी चोरी, पुलिस पर...

महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों पर बेनीपुर में विधिक जागरूकता

बेनीपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर एवं...

Darbhanga Navodaya के छात्र जतिन की मां बोली-मेरे बेटे की हत्या हुई? जांच रिपोर्ट से ग्रामीण-परिजन असंतुष्ट-कहा-CBI जांच हो या जाएंगें HIGH COURT!

केवटी नवोदय विद्यालय छात्र 12 वर्षीय जतिन की संदिग्ध मौत का मामला! परिवार बोला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें