spot_img

घर से बुलाकर ले गए दो दोस्त,युवक की गोली मारकर हत्या, लाश को फोरलेन पर फेंका, मिली बाइक

spot_img
- Advertisement -
निर्माणाधीन फोरलेन पर फिलहाल आवागमन नहीं होता है। रात के समय यह स्थान काफी सुनसान रहता है। इसी का फायदा उठाकर हत्या की घटना को वही अंजाम दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों और हत्यारों का पता नहींं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छपरा। जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के अंबिका भवानी हाॅल्ट स्टेशन के समीप निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के ओवरब्रिज के निकट गुरुवार की रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी । युवक को रात में उसके कोई दो दोस्त घर से बुला ले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विक्की को उसके दो दोस्त रात में घर से बुलाकर ले गए थे। वह रात को नहीं लौटा तो काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह उसकी हत्या होने की सूचना मिली। घर से विक्की को बुला कर ले जाने वाले दोनों युवकों का भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस दोनों को तलाश रही है। आशंका है कि घर से बुलाकर ले जाने वाले दोनों दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी और शव को अंबिका भवानी हाल्ट के सामने फोरलेन पर फेंक कर फरार हो गए।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi News: 15 वर्षीय Baby Boss क्या अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ जड़ेगा बड़ा स्कोर? जानिए कहां और कितने बजे दिखेगा मैच?

भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच गुरुवार को दांबुला में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सबकी निगाहें 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले#VaibhavSuryavanshi,#IndiaACricket,#DambullaMatch

आज कोर्ट में रोशन आनंद की किस्मत का फैसला! जमानत पर होगी बड़ी सुनवाई, सब की निगाहें!

खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट के आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। पहले उनकी जमानत खारिज हो चुकी#PatnaCoaching,#RoshanAnand,#KhanSirNews

TMC में महासंकट: 19 सांसद बागी गुट में शामिल, यूसुफ-शत्रुघ्न के साथ यह भी हैं लिस्ट में, देखिए

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है। तृणमूल कांग्रेस के 19 सांसदों के बागी गुट में शामिल होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा#WestBengalPolitics,#TMCRebellion,#YusufPathan

Bihar में आज से नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर? जमीन मापी, दाखिल-खारिज, जमाबंदी की परेशानी होगी खत्म, बिहार सरकार का बड़ा ऐलान –...

बिहार में 11 जून से सभी अंचलों में भूमि संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को लक्ष्य#BiharNews,#LandDisputes,#RevenueDepartment