spot_img

कटिहार में दिन-दहाड़ मवेशी खरीदने जा रहे कारोबारी से 16 लाख कैश की लूट, बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने की फायरिंग,

spot_img
- Advertisement -

टिहार जिले के कोढ़ा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है जहां कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर मूसापुर चौक के पास एक मवेशी कारोबारी सत्यम सिंह से सोलह लाख कैश की लूट हुई है। अपराधियों ने इस दौरान फायरिंग भी की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,वारदात गुरुवार की सुबह करीब दस बजे के आसपास की है। यहां के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 मूसापुर चौक के नजदीक मवेशी व्यापारी सत्यम सिंह से दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने 16 लाख तीस हजार कैश लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -

बताया जाता है कि मवेशी कारोबारी अपने वाहन के साथ मूसापुर चौक के पास पहुंचे। तभी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि समझ पाते अपराधियों ने पिस्टल तान दी और पैसा मांगने लगे। बाइक सवार तीन से अधिक बदमाश मवेशी कारोबारी के पास से 16 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। कारोबारी ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने तीन रांउड फायरिंग कर दहशत फैला दी।

एनएच 31 पर गोलियों की तरह की आवाज सुनकर मूसापुर के आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अपराधी बाइक लेकर ग्रामीण क्षेत्र के रास्ते फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की घटना से एनएच 31 पर यात्रा करने वाले अन्य लोगों में काफी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मवेशी व्यापारी सत्यम सिंह के कर्मी कार से सोलह लाख तीस हजार कैश लेकर कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया मवेशी बाजार मवेशी खरीदारी करने जा रहे थे।

इसी दौरान मूसापुर चौक के नजदीक ब्रेकर होने के कारण गाड़ी की गति कम होने के बाद पीछे से आ रहे अपराधियों ने गाड़ी रोक पहले दो राउंड गोली चलाई। इसके बाद बंदूक की नोक पर गाड़ी में रखे बैग में से कैश सोलह लाख तीस हजार लेकर भाग गए। इस दौरान एक राउंड गोली चलाई।

हालांकि घटना की सूचना पर डीएसपी सदर ओमप्रकाश और कोढ़ा थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए पीड़ित कारोबारी के निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। गुरुवार को मवेशी का खरीद-फरोख्त करने के लिए कोढ़ा स्थित खेड़िया में लगने वाले मवेशी हाट जा रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया के 10 लाख युवा अब बनेंगे AI एक्सपर्ट, जानें कैसे बदलेगी आपकी किस्मत!

Bihar AI Training: बिहार सरकार ने 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों में प्रशिक्षित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रोजगार बढ़ाना और स्टार्टअप इकोसि#BiharAI,#YouthEmpowerment,#DigitalBihar

मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टरों का ‘महा संकट’, 10 दिन में बंद हो सकते हैं कई विभाग!

Muzaffarpur Health News: मुजफ्फरपुर के SKMCH में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भारी कमी ने स्वास्थ्य सेवाओं को गंभीर संकट में डाल दिया है। 10 दिनों में नई नियुक्ति न होने पर कई महत्वपूर्ण#MuzaffarpurNews,#SKMCHCrisis,#BiharHealth

बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन! 13 BEO का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

Bihar BEO Transfer: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) का तबादला किया है। यह कदम स्कूल शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बना#BiharBEOTransfer,#BiharEducation,#AdministrativeChange

कैमूर में खौफनाक वारदात: बकरी हटाने को कहा तो बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला!

Kaimur Murder: कैमूर में एक बेटे ने बकरी बांधने के मामूली विवाद में अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला. चैनपुर के इस्माइलपुर गांव की इस खूनी घटना ने सबको चौंका दिया है. पुलिस जां#KaimurMurder,#BiharCrime,#DomesticViolence