spot_img

Bihar News: देखते-देखते चार बेटियों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूद पड़ी महिला, फिर जो मंजर दिखा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार के रोहतास में शुक्रवार की सुबह जो कुछ दिखा वह आंखों को यकींन करना बेहद मुश्किल भरा था। दरअसल, मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने देखा कि ट्रेन से महिला और कुछ बच्चियां कटकर मर जाने की कोशिश कर रही हैं, तो लोग दौड़े-दौड़े उनके पास पहुंचे, लेकिन तब तक सभी ट्रेन के चपेट में आ चुकी थीं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पारिवारिक परेशानियों से तंग खुदकुशी की नीयत से एक महिला झंझरा करूप निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी अपनी चार बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। शुक्र है ऊपर वाले का कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन ट्रेन के झटके से पांचों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

- Advertisement -

लोगों ने दिखाई दिलेरी, तभी बची जान
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सबकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि घायल महिला अखिलेश सिंह की पत्नी और उनकी चारों बच्चियां डीडीयू मुगलसराय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद गईं।

पारिवारिक कलह से थी परेशान
जानकारी अनुसार पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने अपने बच्चियों के साथ खुदकुशी का फैसला किया और शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटने चली आई। लेकिन ट्रेन के चपेट में आकर उनकी मौत नहीं हुई। केवल झटके से सभी घायल हो गईं. बच्चियों की उम्र 10 साल से 16 साल के बीच है।

घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। दरअसल, मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने जब देखा कि ट्रेन से महिला तथा कुछ लड़कियां कटने की कोशिश कर रही हैं, तो वे दौड़े-दौड़े उनके पास पहुंचे, लेकिन तब तक वे ट्रेन के चपेट में आ चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल भेजा दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey