back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

मधुबनी से बड़ी खबर : 12 दिसंबर के पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, प्रचार कर घर लौटे मुखिया प्रत्याशी के पति को मारी गोली

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

धुबनी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां बिस्फी में मुखिया उम्मीदवार के पति पर जानलेवा हमला किया गया है। जिले के बिस्फी प्रखंड में 12 दिसंबर को मतदान होना है।

 

वहीं, पतौना ओपी के सोहास गांव में मुखिया प्रत्याशी के पति को गोली मार दी गयी है। जख्मी हालत में उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की रात साढ़े ग्यारह बजे चुनाव प्रचार करके घर डंकागाछी वापस लौटने के क्रम में सरोज यादव पर हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार,पतौना ओपी के सोहास गांव में मुखिया प्रत्याशी के पति रोज यादव को गोली मार कर घायल कर दिया गया है। उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरोज यादव पर हमला शुक्रवार की रात साढ़े ग्यारह बजे हुआ जब वह चुनाव प्रचार करके घर डंकागाछी वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, बिस्फी प्रखंड में प्रचार कर घर लौटै मुखिया प्रत्याशी के पति सरोज यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। एक गोली सरोज यादव के बांह में लगी है।

प्रत्याशी विभा कुमारी के पति सरोज यादव चुनावी तैयारियों के मद्देनजर प्रचार प्रसार कर शनिवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे वापस डंका गाछी स्थित अपने घर को लौटे थे। उसी समय अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। बता दें कि बिस्फी में अभी चुनाव प्रचार चल रहा है। यहां अंतिम चरण में 12 दिसंबर को मतदान होना है।

जानकारी के मुताबिक पहले से दो बाइक पर सबार चार अपराधी खड़े थे। ज्योंही सरोज यादव घर के अन्दर जाना चाहे तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्हें बांह में गोली लगी है। इसके बाबजूद उन्होंने कुर्सी फेंक कर अपराधियों का मुकाबला किया। सूचना मिलने पर पतौना ओपी प्रभारी विजय पासवान घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। सरोज यादव सोहास पंचायत के मुखिया प्रत्याशी विभा देवी के पति हैं।

फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार वे खतरे से बाहर बताए गए हैं। इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव व दहशत का माहौल है। सोहांस पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप से विभा कुमारी चुनावी मैदान में है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...

… आख़िर अचानक Darbhanga के जाले में तेजस्वी यादव ने क्यूं कहा — में उम्र का कच्चा हूं लेकिन…पढ़िए

जाले। काजी अहमद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें