इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार राज्य में प्रशासनिक विभाग से आ रही है। जहां बेगूसराय के वर्तमान एसपी अवकाश कुमार को दरभंगा का एसएसपी बनाकर ट्रांसफर किया गया है। वहीं, बेगूसराय के नए पुलिस कप्तान के रूप में योगेंद्र कुमार (yogendra kumar new sp begusarai) का ट्रांसफर किया गया है। योंगेंद्र कुमार का भी दरभंगा से कनेक्शन रहा है। वह यहां के सिटी एसएपी रह चुके हैं।
बिहार भर में बड़े पैमाने पर आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। साल खत्म होने से एक दिन पहले ताबडतोड़ तबादला कर रही सरकार ने 29 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की नयी सूची जारी कर दी है।
बिहार सरकार ने आईएएस अफसरों के बाद बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के भी तबादले किए गये हैं। बिहार के 21 आईपीएस अधिकारियों को भी तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा को हटा दिया गया है। उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।
गृह विभाग ने गुरुवार की रात 21 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। पटना सहित 14 जिलों में नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक और 2009 बैच के आइपीएस मानवजीत सिंह ढिल्लो को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है।
दरभंगा के एसएसपी बाबूराम को भागलपुर और बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार को दरभंगा का नया एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा कुमार आशीष को किशनगंज से मोतिहारी, योगेंद्र कुमार को मधेपुरा से बेगूसराय और हृदयकांत को अररिया से समस्तीपुर बतौर पुलिस अधीक्षक भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, वहीं दरभंगा के एसएसपी बाबूराम को भागलपुर का एसपी बनाया गया है। समस्तीपुर के एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों को पटना का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जमुई के एसपी प्रमोद कुमार मंडल को पटना का रेल पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार को दरभंगा का एसपी बनाया गया है। वहीं किशनगंज के एसपी कुमार आशीष को पूर्वी चंपारण का एसपी बनाया गया है।
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के सहायक निदेशक डॉ. इनामुल हक मेंगून को किशनगंज, मुजफ्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह को अररिया, पटना के यातायात एसपी डी अमरकेश को सुपौल, मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी राजेश कुमार को मधेपुरा, पटना के सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार को कटिहार, पटना के सिटी एसपी (पश्चिमी) अशोक मिश्रा को नालंदा और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-01, पटना के अपर पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय को शिवहर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
प्रमोद कुमार मंडल को जमुई के एसपी से हटाकर पटना का नया रेल एसपी बनाया गया है। वहीं दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद को मुजफ्फरपुर रेल और शिवहर के एसपी संजय भारती को कटिहार रेल का नया एसपी बनाया गया है।
सीतामढ़ी के पुपरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव को पटना पूर्वी का सिटी एसपी और औरंगाबाद के दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार को पटना पश्चिमी का सिटी एसपी बनाया गया है। पटना मध्य के एसपी अंबरीष राहुल को ट्रैफिक एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पूर्वी चंपारण मोतिहारी के एसपी नवीन चंद्र झा को पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है।
महाराष्ट्र से लौटे सुपर कॉप शिवदीप लांडे को कोसी क्षेत्र के डीआईजी तो पटना के एसएसपी रहे उपेंद्र कुमार शर्मा को शाहाबाद के डीआईजी का जिम्मा दिया गया है। सरकार ने नव प्रोन्नत दो डीजी को भी नया काम सौंप दिया है।
इन पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
बड़े पैमाने पर एसएसपी औऱ एसपी का ट्रांसफर करने के बाद राज्य सरकार ने 29 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की नयी सूची जारी कर दी है। एडीजी से डीजी में प्रमोट किये गये विनय कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का सीएमडी बना दिया गया है।
दरभंगा के आईजी पद पर तैनात अजिताभ कुमार को एडीजी में प्रमोशन देकर पुलिस मुख्यालय में प्रोविजनिंग का एडीजी बनाया गया है।
बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के सहायक निदेशक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनु को किशनगंज का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के रेल एसपी अशोक कुमार सिंह को अररिया का एसपी बनाया गया है।
पटना के ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश को सुपौल का एसपी बनाया गया है। मधेपुरा के एसपी योगेंद्र कुमार को बेगूसराय का एसपी बनाया गया है। अररिया एसपी हृदय कांत को समस्तीपुर एसपी, पटना के नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को कटिहार एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पटना के आईजी संजय सिंह को प्रमोशन दिये जाने के बाद पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड आर्डर का एडीजी बना दिया गया है। आईजी हेडक्वार्टर पद पर तैनात रहे राकेश राठी को पटना क्षेत्र का नया आईजी बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के आईजी गणेश कुमार को सूबे का नया वायरलेस आईजी बनाया गया है। डीआईजी विनय कुमार को प्रमोशन देकर सूबे का नया आईजी (हेडक्वार्टर) बनाया गया है।