मई,6,2024
spot_img

कानपुर में तैनात सिपाही ने पोस्ट की विवादित टिप्पणी, पूछा यादवों से इतनी नफरत क्यों… जांच शुरु

spot_img
spot_img
spot_img

त्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीति जोरों पर जारी है। ऐसे में अब नया मुद्दा खाकी ने दे दिया है और एक पुलिसकर्मी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिख दिया कि कमिश्नरेट पुलिस में सभी थानों व चौकी से हटा दिया गया है।

 

मामले को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों ने संज्ञान में ले लिया है और जांच कर आगे की कार्रवाई किये जाने की बात की गई। दरअसल, कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में आने वाले चकेरी थाने में तैनात पुलिसकर्मी अतुल यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अपने विभाग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका
कानपुर में तैनात सिपाही ने पोस्ट की विवादित टिप्पणी, पूछा यादवों से इतनी नफरत क्यों... जांच शुरु
कानपुर में तैनात सिपाही ने पोस्ट की विवादित टिप्पणी, पूछा यादवों से इतनी नफरत क्यों… जांच शुरु

अतुल यादव ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कानपुर कमिश्नरेट में ‘यादवों को सभी थानों व चौकी के साथ से हटा दिया गया है। यादवों से इतनी नफरत क्यों? ‘इस पोस्ट को लिखने के साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की है यह तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं बल्कि इस तस्वीर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के साथ आरक्षी अतुल और एक महिला दरोगा पिंकी यादव मौजूद है।

यह भी पढ़ें:  Rajasthan Road Accident News| सवाई माधोपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत

यह तस्वीर उस रथ की है जिसमें सवार होकर प्रसपा प्रमुख पूरे प्रदेश में यात्रा कर रहे थे। अभी तस्वीर के वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक फोटो के वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें