back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

Darbhanga और Madhubani में खाना बनाने के दौरान भीषण सिलेंडर विस्फोट, पढ़िए कहां क्या हुआ

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga और Madhubani में खाना बनाने के दौरान भीषण सिलेंडर विस्फोट हुआ है। दोनों में कई लोग झुलस गए हैं। पढ़िए पूरी खबर

 

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के तारडीह के नदियामी गांव में रविवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से सूरज मंडल की पत्नी राजो देवी गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए झंझारपुर की एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।

वहां से उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। श्री मंडल ने बताया कि खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के दौरान वह झुलस गई। वहीं, मधुबनी में क्या हुआ यह भी पढ़िए

मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपुर गांव में रविवार को खाने बनाने के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट से एक दर्जन लोग झुलस गए हैं। वहीं, विस्फोट से दो घर जल गए। इन घरों में रखा एक लाख नकद के साथ करीब छह लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। सिलेंडर विस्फोट करते ही चारो तरफ अफरातफरी मच गई। चारों तरफ लोगों की चीख-पुकार मच गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

आग में झूलसने से घायलों में डॉ. महेश ठाकुर, अरविन्द मिश्र, कौशल्या देवी, रेणु देवी, ममता देवी, आनंद झा, रिंकू देवी, प्रांजली देवी, सत्यम, अनिता देवी, मंजू देवी, राजन कुमार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख डीएमसीएच रेफर कर दिया है। गंभीर रूप से घायल प्रांजली देवी, अनिता देवी, रेणु देवी, कौशल्या देवी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बेनीपट्टी थाने को दी। जिसके बाद अग्निशमन के दो वाहन पहुंच आग बुझाने में जुट गयी। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब-तक राधा देवी के एस्बेस्टस का एक और फूस का एक समेत दो घर जलकर खाक हो गए।

दोनों ही घरों का छप्पर उड़ गया। वहीं घर में रखा जेबरात, एक लाख रुपये नकदी और गोदरेज में रखे सभी कागजात सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। राधा के पति संतोष बाहर किसी दूसरे शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। इन दिनों वे बाहर ही है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...

… आख़िर अचानक Darbhanga के जाले में तेजस्वी यादव ने क्यूं कहा — में उम्र का कच्चा हूं लेकिन…पढ़िए

जाले। काजी अहमद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें