spot_img

खगड़िया में NTPC के ट्रक चालक और खलासी की बहियार ले जाकर अपराधियों ने उतारा मौत के घाट, दोनों की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी के समीप मरांची बहियार में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को बहियार में छोड़ कर फरार हो गए। दोनों के शव शुक्रवार को मिले।

- Advertisement -

यह मामला खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना के एनएच 31 पर गोछारी गांव के समीप का है। यहां पर एक ट्रक चालक और उपचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों का शव एनएच से कुछ दूरी पर मरांची बहियार से बरामद किया है।

- Advertisement -

दोनों मृतक ट्रक संख्या बीआर 10 जीसी 0855 पर कोयला का राख लेकर बरौनी से भागलपुर जिला अन्तर्गत कहलगांव एनटीपीसी जा रहे थे। बताया जाता है कि ट्रक चालक को अपराधियों ने टारगेट कर एनएच 31 पर ही गाड़ी रोक लिया और वहां से करीब दो किलोमीटर दूर मरांची बहियार ले जाकर हत्या कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

अपहरण कर मारी गोली
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरोनी थर्मल पावर से ट्रक में राख भरकर ट्रक चालक और उपचालक न्यूजलपाईगुरू सीमेंट फैक्ट्री में जा रहे थे। महेशखुंट थाना क्षेत्र से देर रात ट्रक लेकर गुजर रहा था। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने दोनों का अपहरण किया। उसके बाद एनएच से एक किलोमीटर की दूरी पर मरांची बहियार ले गए, जहां पर दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें:  ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर...

मृतकों की पहचान सारण (छपरा) जिले के परसा थाना क्षेत्र स्थित बभनगामा गांव निवासी लक्ष्मण राय के पुत्र सोनेलाल राय और रामदयाल सिंह के पुत्र रामबाबू के रूप में हुई है। एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान ट्रक चालक और उप चालक के रूप में हुई है। दोनों ट्रक संख्या बीआर 10 जीसी 0855 पर कोयला का राख लेकर बरौनी से भागलपुर जिला अन्तर्गत कहलगांव एनटीपीसी जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर...

ट्रक चालक को अपराधियों ने एनएच-31 पर रोक लिया और वहां से दो किलोमीटर दूर मरांची बहियार ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision