बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में बहुअरवा के वेदांता पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने मंगलवार सुबह सात लोगों को रौंद दिया। इनमें एक महिला और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। चार बच्चों की हालत गंभीर है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के मुताबिक यह कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गई। घर के सामने खेल रहे बच्चे और खड़ी एक महिला को रौंदा दिया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। लोग कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर
बेतिया से बगहा की ओर जा रही एक ब्रेजा कार मंगलवार की सुबह बहुअरवा गांव के पास चालक का कार पर से नियंत्रण हटने की वजह से सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। इस दौरान कार ने 7 लोगों को कुचल दिया। चौतरवा के थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सात लोगों को रौंदते हुए कार घर में जा घुसी। इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नीरज (7), करिश्मा (8) और मतीसरा (55) के रूप में की गई है. इस दुर्घटना में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर जाम कर हंगामा किया। पुलिस के समझाने और पीड़ित को पूरा न्याय दिलाने की बात कहने के बाद मामला शांत हुआ।