spot_img

अब देश के सभी गांवों और पंचायतों की होगी अपनी आपदा प्रबंधन योजना 

spot_img
- Advertisement -

नूठी भू-जलवायु और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के कारण भारत कई प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के लिए अलग-अलग स्थिति में संवेदनशील रहा है। देश के विभिन्न हिस्से चक्रवात, बाढ़, सूखा, भूकंप, भूस्खलन आदि के लिए अत्यधिक संवेदनशील हैं।

- Advertisement -

स्थानीय समुदायों द्वारा जोखिम कम करने और जल्दी ठीक होने में महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए पंचायती राज मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन योजना तैयार किया है। जिससे कि समुदाय एवं सभी पंचायती राज संस्थाओं को किसी भी आपदा के लिए तैयार किया जा सके।

- Advertisement -

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग 
का मानना है कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए देश के सभी गांव एवं पंचायत को और सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए तैयार किया गया पंचायती राज मंत्रालय के ”आपदा प्रबंधन योजना” का विमोचन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  झारखंड बिष्टुपुर हिंसा पर CM सोरेन का कड़ा फैसला: इन जिलों के SSP-SP को हटाया, जानें क्यों?

सरकार ने कोविड-19 के प्रबंधन एवं उसके प्रभाव को कम करने में पंचायतों की भूमिका तथा विशेष रूप से जागरूकता पैदा करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के खिलाफ गांव-पंचायत द्वारा सामूहिक लड़ाई का नेतृत्व करने की सराहना की है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा तैयार की गई आपदा प्रबंधन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन और योजना में अभिसरण लाने में सरकार के प्रयासों में योगदान देगी।

यह भी पढ़ें:  औरंगाबाद में नहर में गिरी बच्चों से भरी स्कूल वैन! 13 घायल, 3 की हालत नाजुक

पंचायती राज मंत्रालय के आपदा प्रबंधन योजना में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन नीति 2009 और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के अलावा कई नवाचार शामिल हैं। इस आपदा प्रबंधन योजना (डीएमपी-एमओपीआर) को गांव से लेकर जिला पंचायत स्तर तक समुदाय आधारित योजना के व्यापक परिप्रेक्ष्य में तैयार किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक गांव में ”ग्राम आपदा प्रबंधन योजना” होगी और प्रत्येक पंचायत की अपनी आपदा प्रबंधन योजना होगी।

पंचायती राज मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन योजना का विकास पंचायतों के बीच जमीनी स्तर पर आपदा लचीलापन विकसित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन उपायों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ संरेखित करने के लिए एक रूपरेखा स्थापित करने के उद्देश्य से किया है। आपदा प्रबंधन के लिए तैयारियों में लोगों की भागीदारी का आह्वान सरकार कर रही है।

किसी भी आपदा तैयारी रणनीति में समुदाय की भागीदारी महत्वपूर्ण है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। आपदा की स्थिति में चुनौतियों को कम करने के लिए पंचायत और ग्राम स्तर की आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने की आवश्यकता है। इसलिए देश में पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए मास्टर प्लान बनाते समय आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें पूरी लिस्ट

पंचायती राज मंत्रालय की आपदा प्रबंधन योजना के अनुरूप गांवों और पंचायतों द्वारा तैयार किया गया डीएमपी, व्यापक तरीके से आपदाओं से निपटने के लिए उपयोगी होगा। पीआरआई, निर्वाचित प्रतिनिधियों और पंचायतों के पदाधिकारियों सहित सभी हितधारक योजना के नियोजन, कार्यान्वयन, निगरानी और मूल्यांकन में भाग लेंगे।

यह योजना डीएमपी के लिए एक भागीदारी योजना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत उपयोगी होगी, जो देश भर में आपदाओं का समाधान करने के लिए जीपीडीपी के साथ एकीकृत है और समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन के नए युग की शुरुआत करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder