back to top
2 जून, 2024
spot_img

UP News: सोमवार दोपहर 1 बजे फुलझड़ी बनाने की आड़ में भीषण धमाके, शामली के बुटराड़ा पटाखा फैक्टरी में जबर्दस्त विस्फोट, कई मजदूरों की मौत, उड़े चिथड़े,

spot_img
Advertisement
Advertisement

त्तर प्रदेश के शामली में बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना है।

 

Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

 

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

जानकारी के अनुसार बुटराड़ा गांव में आज एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट होने से आसपास का क्षेत्र भी दहल गया। लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को विस्फोट की सूचना दी।

बताया जा रहा है कि बुटराड़ा गांव के रहने वाले रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी की आड़ में वह अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम भी करता था। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उसकी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस दौरान कई मजदूर काम काम कर रहे थे।

अवैध लाइसेंस की आड़ में हो रहा था काम
बताया जा रहा है कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस की आड़ में वह अवैध रूप से अन्य पटाखे बनाने का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक भीषण विस्फोट हो गया।

आसपास के इलाकों में भी विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्टरी में मलबा और पटाखे बिखरे पड़े थे। कई मजदूर घायल अवस्था में पड़े थे। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। मरने वाले कितने हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं।

Uttar Pradesh Major accident in cracker factory in Shamli many workers died

विस्फोट होने के बाद जब सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो कई मजदूरों के शरीर के चीथड़े उड़े हुए थे. कुछ मजदूर घायल थे, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। कितने मजदूरों की मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। हादसे में कई मजदूरों की जान गई है। हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़कर दूर जाकर गिरे। जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है।

बताया गया कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस की आड़ में वह अवैध रूप से अन्य पटाखे बनाने का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक भीषण विस्फोट हो गया।

आसपास के इलाकों में भी विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्टरी में मलबा और पटाखे बिखरे पड़े थे। कई मजदूर घायल अवस्था में पड़े थे। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। मरने वाले कितने हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं।

पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है। पुलिस ने मजदूरों के शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई है, उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि फैक्टरी में सुबह से कितने मजदूर कार्य कर रहे थे इसके संबंध में भी पुलिस जानकारी कर रही है।

विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके से फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र में स्थित मकानों में भी दरारें आ गईं। वहीं मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। फैक्टरी में अचान विस्फोट की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। वे मौके पर दौड़ पड़े।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Singhwara शिक्षक Mansoor Alam Murder का बड़ा खुलासा! बेटी से शादी करना चाहता था मुफ्ती साहब- बाप ने शादी नहीं मानी, सुपारी...

दरभंगा के सिंहवाड़ा शिक्षक मर्डर का बड़ा खुलासा हो गया है। बेटी से शादी...

बिना हेलमेट -लाइसेंस बाइक चला रहे 17 साल के अजीत की Madhubani के पास ऑन द स्पॉट मौत, वाहन ने कुचला, मौसी के घर...

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार व नियमविहीन बाइक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें