मई,6,2024
spot_img

कासगंज कांड: सिपाही देवेंद्र की हत्या और दरोगा को घायल करने का मुख्य आरोपी घटना के 12 घंटे बाद मुठभेड़ में ढेर

spot_img
spot_img
spot_img
लखनऊ/कासगंज। मंगलवार देर शाम सिपाही देवेंद्र की हत्या और दरोगा को घायल करने की घटना के महज 12 घण्टे के भीतर पुलिस ने एक आरोपित को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि दूसरा आरोपित फरार है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपित भाई हैं। इसमे से एलकार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है जबकि दूसरा आरोपित मोती फरार है। सिढ़पुरा थाने में एलकार पर तीन व मोती पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ मंगलवार देर रात नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
उल्लेखनीय है कि गांव नगला बंगर में मंगलवार शाम दारोगा अशोक पाल और सिपाही देवेंद्र शराब माफिया मोती की कुर्की का नोटिस चस्पा करने गए थे। वहां माफिया ने दोनों को बंधक बना लिया और पीटकर सिपाही की हत्या कर दी। जबकि दारोगा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से एडीजी अजय आनंद, आईजी पीयूष मोर्डिया कासगंज में ही कैंप कर रहे थे।
दारोगा से दूर मिला था सिपाही
पुलिस को दारोगा एक खेत में मिले, उनकी मोटरसाइकिल के अलावा एक अन्य बजाज प्लेटिना बाइक भी मिली है। दारोगा की वर्दी-जूते भी पास ही पड़े थे। लगभग आधे घंटे बाद सिपाही भी एक गेहूं के खेत में गंभीर हालत में मिला। यहां पुलिस को शराब की भट्टी का सामान बिखरा पड़ा मिला है। घायल सिपाही और दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही देवेंद्र की मौत हो गयी थी।
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि दोषियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाय। साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा एवं आश्रित को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें:  CBSE Board Exam Result 2024: CBSE Board का आया DigiLocker Access Code, अब आएंगें Class 10, 12 के Results

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें