– पुंछ से राजौरी तक पाकिस्तान की हलचल तेज
पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सीजफायर के उल्लंघन पर भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाया हुआ है। अब वह कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में है। राजौरी से लेकर पुंछ तक की नियंत्रण रेखा की सीमा के उस पार पाकिस्तान की सेना की हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान ने तोपों, टैंकों के अलावा 50 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जम्मू, देशज न्यूज। सूत्रों का कहना है, आने वाले दिनों में सीमापार से ‘कुछ बड़ा हो सकता है। ऐसे संकेत पिछले दिनों सेना प्रमुख बिपिन रावत भी दे चुके हैं। पांच अगस्त के बाद सीमापार से आतंकी घुसपैठ पर रोक लगने से पाकिस्तान की सेना व उसकी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई में बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्तान की सेना को यह आशंका है कि भारतीय सेना किसी भी समय गुलाम कश्मीर पर धावा बोल सकती है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नियंत्रण रेखा के पार केवल 30-35 हजार पाकिस्तान सैनिक तैनात थे। अब अब इनकी संख्या बढ़ाकर 80-90 हजार से अधिक की गई है। 25 मुजाहिद बटालियन को तैनात किया गया है। इनमें 17 हजार सैनिक हैं। यहां तैनात बख्तरबंद टैंक बटालियन भी 24 घंटे नजर रख रही है। पाकिस्तान वायुसेना के करीब दो-तीन हजार जवान भी आसमान पर निगरानी रख रहे हैं।










You must be logged in to post a comment.