spot_img

बिहार के बेखौफ अपराधी, पुलिस वाहन के चालक की पत्नी को घर में घुसकर मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में अपराधियों ने सोमवार की देर रात भी बेखौफ तरीके से थाना पुलिस गाड़ी के प्राइवेट चालक की पत्नी को गोली मार दी। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के सरलाही गांव की है, जहां घायल महिला अशोक झा की पत्नी शांति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -
बिहार के बेखौफ अपराधी, पुलिस वाहन के चालक की पत्नी को घर में घुसकर मारी गोली
बिहार के बेखौफ अपराधी, पुलिस वाहन के चालक की पत्नी को घर में घुसकर मारी गोली

बताया जा रहा है कि शांति देवी रोज की तरह अपने घर में सोई हुई थी, जबकि उसका पुत्र शादी समारोह में गया था। इसी दौरान देर रात बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो गोली शांति देवी को लग गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर जब आसपड़ोस के लोग दौड़े तो अपराधी फरार हो गए।

- Advertisement -

इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से घायल महिला को सूर्यगढ़ा पीएचसी ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन पेट सहित दो जगहों पर गोली लगने से स्थित गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

शाम्हो थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, परिजन घायल महिला के साथ पटना चले गए हैं, जल्द ही घटना का उद्भेदन कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase