मई,9,2024
spot_img

Sukhdev Singh Gogamedi Murder | राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर बीच दोपहर मारी 4 गोली

हत्या की वारदात के बाद जयपुर में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर।

spot_img
spot_img
spot_img

जयपुर से बड़ी खबर है जहां श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात श्याम नगर थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई है जहां हत्या (Rashtriya Rajput Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi shot dead) कर दी गई।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई है। गोलियां कहां लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गोगामेडी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल की बॉडी को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद गोगामेडी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आया था।

जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है। इसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुखदेव सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुखदेव सिंह को मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की इस घटना के बाद शहर भर के पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे उनके घर दो बदमाश पहुंचे। गोगामेड़ी के सामने आते ही बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दी।

फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर डाली गई तो वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल के लिए आने लगे। लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News|Madhepura News| Election खत्म होते ही Bullet, हटा सुरक्षा बल, ताड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग, एक की हत्या, 3 की हालत नाजुक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें