मई,4,2024
spot_img

ROAD ACCIDENT फरीदाबाद में बिहार के मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

spot_img
spot_img
spot_img

फरीदाबाद, देशज न्यूज। सेक्टर-6 में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मूलरुप से बिहार के धीरज झा के रूप में हुई है। वह यहां गुर्जर चौक दुर्गा मंदिर बल्लभगढ़ में रामजीलाल के यहां किराए पर रहता था। एक फैक्टरी में नौकरी करता था। मंगलवार को भी वह काम पर ही जा रहा था, तभी सेक्टर-6 में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई गुलशन कुमार ने बताया कि झा की पत्नी कामिनी की तहरीर पर मामला दर्ज करके वाहन चालक की तलाश की जा रही है।ROAD ACCIDENT फरीदाबाद में बिहार के मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Khutona News। महिला की कुचलकर मौत, 2 Bike सवारों को रौंदने वाला अग्निशमन ड्राइवर गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें