back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 1, 2026
spot_img

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | भारत का यशस्वी बुम…बुम…बुमराह…’बैजबॉल’ की रोहित सेना ने तोड़ दी कमर, दूसरे टेस्ट में हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी हासिल की। विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 399 रन के लक्ष्य को इंग्लिश टीम हासिल नहीं कर सकी। वहीं, बुमराम को प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | भारत का यशस्वी बुम…बुम…बुमराह…’बैजबॉल’ की रोहित सेना ने तोड़ दी कमर, दूसरे टेस्ट में हराया। भारत का यशस्वी बुम…बुम…बुमराह…ने ‘बैजबॉल’ की कमर तोड़ दी है। रोहित सेना ने दूसरे टेस्ट में विशाखापटनम को अपने नाम कर लिया है। दूसरा टेस्ट जीत कर अब टीम एक-एक पर है। तीन निर्णायक टेस्ट सामने है। खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ में 1-1 से बराबरी कर ली।

- Advertisement -

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | इंग्लिश टीम ने अपनी यहां दूसरी हार झेली है

भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में अपना लगातार तीसरा टेस्ट जीता है। दूसरी तरफ इंग्लिश टीम ने अपनी यहां दूसरी हार झेली है। भारत ने इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था, जिसमें 246 रन जीत दर्ज की थी।इसके बाद 2019 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध भारत ने अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला था, जिसमें विराट कोहली के नेतृत्व में टीम ने 203 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।

- Advertisement -

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | भारतीय टीम ने सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली

भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया। जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली। भारत ने इंग्लैंड को 399 रनों का टारगेट दिया था। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 292 रन पर आउट हो गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में बुमराह ने 3 और अश्विन के खाते में तीन विकेट आए।

- Advertisement -

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट

इसके अलावा कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला। वहीं, इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली। इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Reforms: बिहार लैंड रिफॉर्म्स से अंचल कार्यालयों में बिचौलियों का 'सफाया', जमीन माफियाओं पर कसेगी नकेल!

 

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | यशस्वी जायसवाल ने शानदार 209 रनों की पारी खेली

भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे जिसमें यशस्वी जायसवाल ने शानदार 209 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में 255 रन का स्कोर बनाया था. इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर आउट हो गई थी. भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रनों की बढ़त मिली थी। विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 292 रन पर सिमट गई।इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने सर्वाधिक 73 रन बनाए।

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | भारत को मुकाबले जिताने में जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन का शानदार योगदान

भारत को मुकाबले जिताने में जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन ने अहम योगदान दिया। जायसवाल ने 209 पहली पारी में 209 रन बनाए। बुमराह ने मैच में कुल 9 विकेट लिए। मुकाबला चौथे ही दिन खत्म हो गया।

जायसवाल ने अपनी पहली पारी में 290 गेंद का सामना किया और 209 रन बनाए। उनके बल्ले से 19 चौके और 7 छक्के निकले।इस बीच उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बने हैं।वह अपनी दूसरी पारी में 17 रन ही बना सके।

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | जैक क्रॉली ने सबसे बड़ी 73 रनों की पारी खेली

मुकाबले में 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 292 रनों पर ही सिमट गई। इस दौरान टीम के लिए जैक क्रॉली ने सबसे बड़ी 73 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके अलावा कोई भी इंग्लिश बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके चलते उन्हें मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | भारत ने मुकाबले में टॉस जीत जीतकर बैटिंग करने का फैसला

भारत ने मुकाबले में टॉस जीत जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और पहली पारी में 396 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने सबसे बड़ी 209 रनों की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. हालांकि इसके अलावा को भी भारतीय बैटर बड़ी पार नहीं खेल सका।

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड 253 रनों पर ही सिमट गई

फिर पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड 253 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद इंडिया ने दूसरी पारी में 255 रन बोर्ड पर लगाकर इंग्लिश टीम को 399 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे वो हासिल नहीं कर सके।

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | क्रॉली और स्ट्रॉस भारत में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाले पहले इंग्लिश सलामी बल्लेबाज

क्रॉली ने अपनी पहली पारी में 78 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के लगाए।उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 132 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 8 चौके और 1 छक्का भी लगाया। क्रॉली अब एंड्रयू स्ट्रॉस (चेन्नई टेस्ट 2008 में) के बाद भारत में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाले पहले इंग्लिश सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, सैमसन बने हीरो!

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | यह गिल के टेस्ट करियर का तीसरा शतक

गिल ने भारत की दूसरी पारी में 147 गेंद का सामना किया और 104 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के निकले। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक रहा।उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सबसे बड़ा प्रारूप में पहला शतक लगाया है। यह इस युवा खिलाड़ी का मार्च 2023 के बाद टेस्ट में पहला शतक है।मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 34 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को चौथा झटका, तिलक वर्मा 27 रन बनाकर आउट!

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा विकेट इंग्लैंड के खिलाफ ही लिए

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 15.5 ओवर में 45 रन देते हुए 6 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां 5 विकेट हॉल रहा।इस बीच उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने 50 टेस्ट विकेट भी पूरे किए। बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा विकेट इंग्लैंड के खिलाफ ही लिए हैं। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 8 टेस्ट में 20.76 की औसत के साथ 38 विकेट लिए हैं।

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | शमी (11) और इशांत शर्मा (11) से आगे निकल गए हैं बुमराह

बुमराह ने इससे पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय में 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हुए हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब बुमराह ने 12 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। इसी के साथ वह मोहम्मद शमी (11) और इशांत शर्मा (11) से आगे निकल गए हैं और उन्होंने जहीर खान की बराबरी कर ली है।अब भारतीय तेज गेंदबाजों में बुमराह से आगे इस मामले में सिर्फ जवागल श्रीनाथ (13) और कपिल देव (24) हैं।

India vs England 2nd Test | Sports News | cricket News | बुमराम से पहले ये थे कपिल द ग्रेड कपिल देव

इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान बेन स्टोक्स का विकेट हासिल करते ही उन्होंने उपलब्धि हासिल की।दरअसल, स्टोक्स भारतीय तेज गेंदबाज का 150वां टेस्ट शिकार बने। बुमराह ने अपने 34वें टेस्ट में ये मुकाम हासिल किया। वह सबसे कम मैचों में इस आंकड़े को छूने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने। बुमराह से पहले भारत के लिए सबसे कम मैचों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज कपिल (39) थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, सैमसन बने हीरो!

T20 World Cup: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में...

T20 World Cup: ईडन गार्डन्स में भारत का जलवा, वेस्टइंडीज को हराकर सीधा सेमीफाइनल में!

T20 World Cup: अरे भैया, भारतीय टीम ने तो गर्दा ही उड़ा दिया! वेस्टइंडीज...

T20 World Cup: सुपर 8 में भारत का वेस्टइंडीज से महामुकाबला, सेमीफाइनल की राह अब दूर नहीं!

T20 World Cup: सुपर 8 में भारत का वेस्टइंडीज से महामुकाबला, सेमीफाइनल की राह...

आलिया भट्ट का मिलान में जलवा: ऑल-ब्लैक आउटफिट में बिखेरा ग्लैमर

Alia Bhatt News: मिलान फैशन वीक में बॉलीवुड की सबसे चमकती अदाकारा आलिया भट्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें