spot_img

तिहरे हत्याकांड के आरोपी की जेल में रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा, की गई है हत्या

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में 2019 में हुए तिहरे हत्याकांड में जेल में बंद एक आरोपी की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने जहां जेल के अंदर साजिश रच कर हत्या करने का आरोप लगाया है, वहीं जेल प्रशासन मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहा है।

- Advertisement -

कारा अधीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि पटना जिला के बख्तियारपुर सलेमपुर स्थित काला दियारा निवासी स्व. सुरेंद्र राय का पुत्र हीरा राय 2019 से हत्या के आरोप में बेगूसराय जेल में बंद था।

- Advertisement -

बुधवार की देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है जबकि परिजनों का कहना है कि बुधवार को जेल में इस मामले के अन्य अभियुक्त एवं उसके विपक्षी भी बंद है। बुधवार को इस मामले में कोर्ट में गवाही हुई थी। इसके बाद साजिश के तहत जेल के अंदर हत्या कर दी गई। हार्ट अटैक का रूप दिया गया है।

रात में हुई घटना का सुबह सात बजे सूचना दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पांच नवंबर 2019 को बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित चमथा दियारा में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी।

गोलीबारी में चमथा पंचायत-तीन निवासी जगदीश राय की पत्नी शीला देवी, चमथा गोप टोला निवासी इंदर राय के पुत्र नागेन्द्र राय तथा जगदेव राय के पुत्र अमरजीत कुमार की मौत हो गई थी। जबकि, अमन एवं नवनीत घायल हो गए थे। इस हत्याकांड को लेकर चमथा गोप टोला निवासी स्व. गंगा राय के पुत्र धर्मेन्द्र राय के बयान पर बछवाड़ा थाना में कांड संख्या 219/19 दर्ज कराया गया था।

इसमें कुख्यात अपराधी हेमंत राय एवं उसके साथी तथा पटना जिला के बख्तियारपुर सलेमपुर का काला दियारा निवासी हीरा राय करीब दो साल से जेल में बंद था। बुधवार को इस हत्याकांड को लेकर व्यवहार न्यायालय में गवाही हुई थी। इसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase

जमालपुर को नहीं मिली नई पहचान! हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस क्यों अटका, जानें

Jamalpur Railway News: जमालपुर को एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है। 30 जून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू#JamalpurRailway,#HowrahJamalpurExpress,#EasternRailway

दरभंगा: वीआईपी रोड पर वृद्धा से कान के टॉप्स की ठगी!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में वीआईपी सड़क पर दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से 16 हजार रुपए पेंशन और सोने के टॉप्स लूट लिए गए। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#RobberyNews

बड़ी खबर: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया के 10 लाख युवा अब बनेंगे AI एक्सपर्ट, जानें कैसे बदलेगी आपकी किस्मत!

Bihar AI Training: बिहार सरकार ने 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों में प्रशिक्षित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रोजगार बढ़ाना और स्टार्टअप इकोसि#BiharAI,#YouthEmpowerment,#DigitalBihar