spot_img

यूपी के पांच दोस्त गंगा स्नान करने उतर गए पटना के कृष्णा घाट, फिर जो हुआ…?

spot_img
- Advertisement -

पटना में बड़ा हादसा हो गया है। यहां गंगा नदी में सुबह उत्तर प्रदेश के दो छात्र डूब गए। दोनों अपने पांच दोस्तों के साथ कृष्णा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। सभी पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी करते हैं। तत्काल पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश गाजीपुर नवली गांव निवासी मोहन वर्मा अपने 5 दोस्तों के साथ गुरुवार को पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे।

- Advertisement -

तीन दोस्त मनीष वर्मा (20), मोहन वर्मा (22), समर प्रताप (22) सभी उत्तर प्रदेश गाजीपुर निवासी, गंगा नदी में स्नान करने उतरे। इसी क्रम में तीनों दोस्त तेज बहाव में बहने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चिराग पासवान की शादी का राज खुला! जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री ने बताया क्यों नहीं बन पाए दूल्हा?

तीनों को नदी में बहता देख आसपास के लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर गंगा नदी में कूद गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पीरबहोर थाने की पुलिस को दी। तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस ने इस बात की जानकारी एसडीआरएस टीम को दी।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लापता दोनों छात्रों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने किसी तरह मनीष वर्मा को गंगा नदी से सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, मोहन वर्मा और समर प्रताप गंगा नदी में डूब गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार के ऑटो चालक ने लौटाया 70 हजार का बैग, ईमानदारी देख लोग रह गए दंग

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह यह हादसा हुआ जब सभी दोस्त गंगा में नहाने गए थे। इस दौरान दो छात्र गंगा नदी में डूब गए। वहीं, एक छात्र को आसपास के लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। हादसे का शिकार बने युवक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। सभी युवक गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जबकि अन्य बच गए।

यह भी पढ़ें:  JDU में बड़ा 'धमाका'! आनंद मोहन बोले- 'नकली लीडर' कर रहे नीतीश की पार्टी बर्बाद, CM पद से हटाना पड़ा भारी

इधर, पीरबहोर थाना प्रभारी ने बताया कि सभी छात्र उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। सभी पटना के कदमकुआं स्थित एक गेस्ट हाउस में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि गंगा नदी में लापता छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम युवकों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में जाते ही भड़के मनोज झा! कहा – सदस्यता रद्द करो! | पढ़िए जनादेश चोरी

Bihar Politics: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर राजद सांसद मनोज झा ने कड़ी आपत्ति जताई है और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

बिछिया न मिलने पर बढ़ा विवाद, पत्नी की मौत के बाद अस्पताल में फफक कर रोया पति

Maharajganj news: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में करवा चौथ पर बिछिया न मिलने के विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या। अस्पताल में शव से लिपटकर रोया पति।

Patna Delhi Bullet Train: मात्र 4.5 घंटे में तय होगा दिल्ली से पटना का सफर!

Patna Delhi Bullet Train: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली से पटना के बीच बुलेट ट्रेन चलने की उम्मीद जगी है।

बिहार में अब 12 लाख रुपए से चमकेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, जानें पूरी योजना

Bihar Anganwadi centers: बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 12 लाख रुपये की लागत से आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।