spot_img

वाराणसी पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, काशी विश्वनाथ दरबार में टेका माथा

Shravan Kumar Kashi Vishwanath: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की, उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जुटे हैं.

spot_img
- Advertisement -

Shravan Kumar Kashi Vishwanath दर्शन और पूजन का सिलसिला उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों के बीच देखने को मिला है। Bihar सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने वाराणसी के प्रसिद्ध बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त देश और प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समरसता और समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -

संगठन विस्तार और आगामी जनसभा की तैयारी

मंत्री श्रवण कुमार इन दिनों उत्तर प्रदेश में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन को धार देने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए वाराणसी के दौरे पर हैं। इसी सिलसिले में वे आगामी 1 नवंबर को वाराणसी के करौता स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों की समीक्षा और संयोजन में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

- Advertisement -

युवा नेता की मौजूदगी और संकल्प

तय कार्यक्रम के अनुसार, इस आगामी जनसभा में पार्टी के युवा नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी शामिल होंगे। मंदिर में दर्शन के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर जनसेवा, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अब 12 लाख रुपए से चमकेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, जानें पूरी योजना

Bihar Anganwadi centers: बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 12 लाख रुपये की लागत से आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।

निर्दलीय MLC के पाला बदलते ही बिहार की राजनीति गरमाई, सदस्यता पर घमासान

Bihar independent MLC: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासी घमासान मच गया है। जन सुराज ने सदस्यता रद्द कराने के लिए अदालत जाने का ऐलान किया है।

बिहार के 40 लाख बच्चों की चमकी किस्मत, अब स्थानीय भाषाओं में होगी पढ़ाई! | पढ़िए -क्षेत्रवार – 1.20 करोड़ पुस्तकों की होगी छपाई

Bihar Education Department: बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 और 2 के 40 लाख बच्चों को स्थानीय भाषाओं में मुफ्त किताबें मिलेंगी। इस पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ऑडी की नई कूप-एसयूवी ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और इंजन की ताकत

Audi Q5 Sportback: ग्लोबल मार्केट में नई Audi Q5 Sportback से पर्दा उठ गया है। दमदार V6 इंजन, एडवांस OLED स्क्रीन और नए फीचर्स से लैस इस कूप-एसयूवी की पूरी डिटेल जानिए।