spot_img

डायन के नाम पर हैवानियत का नंगा नाच, बुजुर्ग महिला की पहले आंखें फोड़ी, फिर किया अर्द्धनग्न, पीट-पीटकर कर दी हत्या

spot_img
- Advertisement -
अरवल से बड़ी खबर है जहां डायन के शक में एक बुजुर्ग दलित महिला मल्ही पट्टी मोहल्ला निवासी नारायण दास की 65 वर्षीय पत्नी लाखियां कुंवर के साथ दरिंदगी का खेल खेला गया है।

महिला की पहले दरिंदों ने आंख फोड़ दी। फिर उसे निर्वस्त्र कर दिया। इतने से जी ना भरा तो पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के मल्हीपट्टी मोहल्ले की है।

- Advertisement -

महिला के साथ दरिंदगी का खेल उस वक्त दरिंदों ने खेला जब महिला का बेटा अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां पालीगंज गया था। इसी दौरान घर में अकेली महिला के साथ दरिंदों ने डायन का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,दरिंदों ने पहले तो महिला को अर्द्धनग्न कर बुरी तरह से पीटा और बाद में बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो हैवानों ने महिला की दोनों आंखें भी निकाल ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sitamadhi News: पुपरी-मधुबनी रोड पर लगी भीषण आग, पिता को बचाने में बेटी की भी मौत, पढ़िए ... एक ही चिता में जलकर खाक हुए बाप-बेटी

इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दलित महिला की हत्या से गांव में तनाव की स्थिति है। लोग काफी गुस्से में हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर महिला के मौत के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:  Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग महिला लाखिया कुंवर वारदात वाले दिन अपने घर में अकेली थी। लाखिया कुंवर का बेटा जमुनादास एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना गया हुआ था।

अगले दिन जब बुजुर्ग महिला अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी उसके बेटे को दी। लाखिया देवी का बेटा पटना से भागा-भागा घर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गांव के ही रहने वाले शमशाद ने घर पहुंचकर लाखिया देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी, किसी तरह से मामले को रफादफा कर दिया गया था।
इसी बीच महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई और उसकी दोनों आंखों को निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें बाकी जगहों का हाल

मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बेटे ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी शमशाद उसके घर आया था। उसने उसकी मां पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट की थी।

हालांकि, ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर उसे वापस भेज दिया था। फिर बेटे की गैर-मौजूदगी में वह फिर आया और उसकी महिला को अकेला देखकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। दलित महिला ने घर में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...