spot_img

शराब माफिया मानेंगे नहीं…पुलिस की मुखबिरी में युवक का कत्ल, चाकू से कर डाला छलनी-छलनी

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस की मुखबिरी में एक युवक रहीमपुर गांव निवासी स्व. बांदो मांझी के पुत्र आलो मांझी की शराब माफियाओं ने कत्ल कर दिया है। माफिया के गुर्गों ने युवक को चाकू घोंपकर छलनी कर दिया है।

- Advertisement -

घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव की है। हत्या के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। मामला बीती देर रात का है जहां पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर एक युवक आलो की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों समेत पूरे गांव के लोग आक्रोशित हो गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दो दिनों पूर्व गांव के सरयू मांझी के घर पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद किया था। इन लोगों का आरोप था कि आलो मांझी ने पुलिस को शराब के बारे में पुलिस को सूचना दी है।

- Advertisement -

इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। जिसके बाद चाकू से हमला कर आलो की हत्या कर दी गई। आलो के परिजनों का कहना है कि यहां खुलेआम शराब की बिक्री होती है। यहां खुलेआम शराब बिकती है जब पुलिस ने माफिया को दबोचा तो आलो के साथ मारपीट की गई। फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी गई।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: खुशखबरी! दरभंगा में 17-18 जून को लगेंगे जन कल्याण शिविर, 18 प्रखंडों में किन योजनाओं का मिलेगा लाभ और कौन होंगे नोडल...

Darbhanga News: दरभंगा जिले के सभी 18 प्रखंडों में 17 और 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर लगेंगे। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर इन शिविरों में केंद्र व राज्DarbhangaNews,BiharGovernmentSchemes,JanKalyanShivirs

Samrat Choudhary: बिहार के शिक्षकों को CM Samrat का अल्टीमेटम: चाहिए तो बगल में ‘ट्रांसफर करवा लीजिए लेकिन पढ़ाना ही पड़ेगा’ |’पढ़ाने के लिए...

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रांसफर नीति आसान की है, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता से कSamratChoudhary,BiharTeachers,BiharEducation

Rishu Shri: रिशु श्री का खुलेगा राज! कोर्ट ने SVU को सौंपी 5 दिन की रिमांड, बेनामी संपत्ति पर होगी पूछताछ

Rishu Shri: पटना की विशेष निगरानी अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपी रिशु श्री को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। SVU अब बेनामी संपत्तियों औरRishuShri,PatnaCorruption,SVUBihar

Bihar Crime: सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: ‘अपराधी बिहार छोड़ो, नहीं तो 48 घंटे में पुलिस देगी जवाब!’

Bihar Crime: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। कैमूर में उन्होंने कहा, 'अपराधी बिहार छोड़ दें या 48 घंटे में पुलिस देगी जवाब।' मुंडेश्वरSamratChaudhary,BiharCrime,MundeshwariDham