spot_img

बिहार में शिक्षकों का वेतन कटना शुरू, स्कूल से अटैंडेंस बनाकर गायब रहने वाले कई सरकारी शिक्षकों की सैलरी रुका, कट

spot_img
- Advertisement -

बिहार में शिक्षकों का वेतन कटना शुरू हो गया है। एक जुलाई को तीस जिलों के 7270 स्कूलों के औचक निरीक्षण में गायब मिले 588 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है।

- Advertisement -

तीस जिलों के 7270 स्कूलों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये 588 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। वेतन एक जुलाई का काटा जायेगा।

- Advertisement -

इसके अलावा एक जुलाई को ही बिना सूचना नदारद रहे 10 गैर शैक्षणिक स्टाफ पर कार्रवाई की बात की जा रही है। प्रखंड स्तर पर एक अफसर भी बिना सूचना के नदारद मिले। इस तरह निरीक्षण के दौरान कुल 599 शिक्षक और गैर शिक्षकेतर कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मौत और जंग - मां तुझे सलाम! बेटी को डूबता देख मां ने लगाई छलांग, फिर जो हुआ वो रुला देगा!

इधर, जमुई जिलें में संचालित सरकारी विद्यालयों में व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे जांच अभियान का प्रभाव विद्यालय के संचालन के साथ साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति पर दिखने लगा है। सभी सरकारी विद्यालयों के मौलिक सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षकों, छात्रों की उपस्थिति की जमीनी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

एक और तीन जुलाई को चले अभियान में 35 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सभी की सैलरी काटने का आदेश दिया है। डीएम अवनीश कुमार सिंह द्वारा शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के 250 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मियों का विशेष टीम का गठन करते हुए रोस्टर के अनुसार प्रत्येक दिन विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

जिला शिक्षा कार्यालय के रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के पहले दिन यानी एक जुलाई और दूसरे दिन तीन जुलाई को सभी प्रखंडों में 35 से अधिक स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ डीईओ कपिल देव तिवारी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए निरीक्षण की डेट के वेतन की कटौती का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भीषण हादसा: 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, इकलौते बेटे को खोया!

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में 10 साल के अविनाश कुमार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में मातम#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

दरभंगा पुलिस परीक्षा में बड़ा खेल! ब्लूटूथ से नकल करते 7 लोग दबोचे गए| बहन दे रहीं थी Exam भाई निकला नकलची !

Bihar Police Exam Cheating: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ है। दरभंगा में विभिन्न केंद्रों से ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी के साथ 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamCheating

भीषण गर्मी का कहर: बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा, 30 जून तक स्कूल बंद, DM का आदेश

Patna News: पटना में भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश#PatnaNews,#BiharHeatwave,#SchoolClosed

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान, दरभंगा से एक गर्व की खबर सामने आई है। 70वीं BPSC परीक्षा में 116वीं रैंक हासिल कर बिहार पुलिस सेवा (DSP) पद पर चयनित हुईं सीमा कुमारी ने पूरे मिथ#DarbhangaNews,#BPSCSUccess,#SeemaKumariDSP