spot_img

Darbhanga मां श्यामा मंदिर परिसर की ध्वस्त दीवार सुरक्षित रखने बढ़े हाथ, भारी बारिश के बीच बालू भरे सैंकड़ों बैग से सुरक्षा में जुटा न्यास

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मां श्यामा मंदिर परिसर स्थित तारा मंदिर का पश्चिम और तालाब के पूर्वी भाग का दीवार गिर जाने से मंदिर पर खतरा मंडराते देख मंदिर न्यास समिति ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत इसकी सुरक्षा का निर्णय किया।

- Advertisement -

इस संबंध में बुधवार से कार्य कराने की तैयारी थी। लेकिन मंगलवार की रात से भीषण बारिश के बाद स्थिति और गड़बड़ा गयी। इस संदर्भ की सूचना मिलते ही आपात स्थिति में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अपने स्तर से तुरंत बालू भरा सैंकड़ों बैग भेजा।

- Advertisement -

ऐतिहासिक तारा मंदिर की दीवाल की सुरक्षा के लिए उसे भरवाया गया। इस मौके पर उनके प्रतिनिधि संजू झा, न्यास सदस्य मधुबाला सिन्हा, मंदिर प्रबंधक चंद्रकांत झा सहित निकटवर्ती पार्षद मुकेश महासेठ, राजीव सिंह, नवीन सिन्हा भी मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, मां श्यामा मंदिर परिसर के तालाब के पूर्वी भाग का दीवाल दो दिन पूर्व अचानक टूट कर तालाब में समा गया। लगभग 50 फिट की दूरी में यह दीवाल ध्वस्त हुआ। इसकी चपेट में दो मोटर वोट आ गया। संजोग है कि घटना सुबह 5 बजे घटी, जब मोटर वोट बंद था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

बताया जाता है कि तारा मंदिर परिसर का पानी वर्षों से जमा हो रहा था, जो दीवाल और परिसर के बीच की मिट्टिनुमा गली को गिला कर रहा था। पिछले तीन दिनों की भीषण बारिश के बाद इसकी नमी और बढ़ी जिस कारण वर्षों पुराना दीवाल ध्वस्त हो गया।

बताया जाता है कि तत्कालीन महाराज रामेश्वर सिंह इस मंदिर में पूजन कर तालाब में जाते थे, जिस कारण यह गली थी।

इस संबंध में श्यामा मंदिर के प्रबंधक चंद्रकांत झा की सूचना पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एस एम झा, उपाध्यक्ष कमलाकांत झा, सह सचिव श्रीपति त्रिपाठी, सदस्य मधुबाला सिन्हा सहित संरक्षक सह विधायक संजय सरावगी स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

मंदिर न्यास के सचिव सह जिलाधिकारी को भी इस संदर्भ की सूचना दी गयी और तारा मंदिर एवं इसके दीवाल को बचाने के लिए तत्काल टूटे जगह पर मिट्टी की बोरियां डालने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में तारा मंदिर की सुरक्षा के लिए प्रबंध सामिति ने आपात बैठक कर जिलाधिकारी ने इसे तुरंत करने को कहा।

लेकिन, जब मंगलवार की रात से भीषण बारिश हुई और मिट्टी, मजदूर मिलना असंभव लग रहा था तो आपात स्थिति में मंत्री संजय झा ने सूचना मिलने पर अपने स्तर से इस कार्य को संपन्न कराने में अहम योगदान दिया। प्रबंधक चंद्रकांत झा ने कहा कि अब फिलहाल तारा मंदिर की दीवार सुरक्षित है। पानी घटने पर टूटे हिस्से की मरम्मति का कार्य होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers

भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Bihar Panchayat Vikas Diwas: भागलपुर के सबौर प्रखंड में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी सचिव दीपक आनंद और DM अलंकृता पांडे ने विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस#BiharNews,#BhagalpurUpdate,#PanchayatVikas

दरभंगा में भीषण हादसा: 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, इकलौते बेटे को खोया!

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में 10 साल के अविनाश कुमार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में मातम#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

दरभंगा पुलिस परीक्षा में बड़ा खेल! ब्लूटूथ से नकल करते 7 लोग दबोचे गए| बहन दे रहीं थी Exam भाई निकला नकलची !

Bihar Police Exam Cheating: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ है। दरभंगा में विभिन्न केंद्रों से ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी के साथ 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamCheating