back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले में चापाकल से पानी लेने गए बच्ची की सर्पंदंश से मौत, मगर उठ रहे सवाल भी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स् ब्यूरो। नगर परिषद जाले के खड़का मोड़ वार्ड संख्या 7 में विषैले सांप के काटने से एक बच्ची की मौत रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। सर्पदंश से पीड़ित लड़की उत्तमलाल महतो का 8 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी बीते रविवार की रात घर के बगल के पेट्रोल पंप के चापाकाल से पानी लेने गई थी। जहां उसे विषैले सांप काट लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'मां पंचतत्व में विलीन हो गईं...', मुखाग्नि देकर टूटे BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, पढ़िए... शब्दों में बयां दर्द... छलका...संस्कार, आशीर्वाद और स्नेह

घर पहुंचकर उसने सांप  काटने की बातें अपने स्वजनों को बताई। स्वजन ने उसे रेफरल अस्पताल जाले पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची के मौत पर परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल है।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों का कहना है कि परिजन अत्यंत निर्धन है। बगल का नलजल योजना से किया जाने वाला जलापूर्ति महीनों से लगातार बंद है। घर में पीने के लिए चापाकल नहीं रहने से आठ वर्षीय काजल कुमार पेट्रोल पंप परिसर के चपाकल से पानी लेने गई थी। जहां, उसे सांप ने काटा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!
बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने बताया कि सर्पदंश पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपया का अनुग्रह राशि पीड़ित के परिवार को दिया जाता है, लेकिन मृतका के परिजनों ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नही दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद जाले के इन क्षेत्रों में अशिक्षा और अंधविश्वास चरम सीमा पर है। इसके कारण बिना सोचे-समझे बच्चे को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga IAS Trainees Visit : भविष्य के अफसरों ने परखी मिथिला की विकास-गाथा, एयरपोर्ट से लेकर यूनिवर्सिटी तक... पढ़िए Dabhanga से Madhubani तक 10 होनहार आईएएस अधिकारियों की नब्ज टटोली...
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महासंग्राम में अभिषेक शर्मा की वापसी पर आया बड़ा अपडेट!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बड़ी भिड़ंत, वो महामुकाबला जिसका...

Saas Bahu Aur Saazish: अदिति अरोड़ा सावंत के साथ रोज़ाना पाएं मनोरंजन का फुल पैकेज!

Saas Bahu Aur Saazish News: टीवी की दुनिया का हर राज, हर किस्सा और...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव के 1008 नामों का जाप, खोलेगा भाग्य के कपाट

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित...

SIP Investment: इन गलतियों से बचें और समझदारी से करें निवेश

SIP Investment: भारतीय निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें