spot_img

आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां आलू प्याज के व्यवसायी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना महुआवा थाना क्षेत्र के महुआवा मध्य विद्यालय के पास की है। वहीं, बाइक चला रहे दूसरे युवक को भी गोली लगी है। उसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। हद यह है, जहां गोली मारी गई है वहां से थाना की दूरी महज पचास गज की है। इससे लोगों समेत स्थानीय व्यवसायियों में नाराजगी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, महुआवा थाना और एसएसबी कैंप से सटे प्राथमिक स्कूल के पास बीती रात व्यवसायी ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र रोहित गुप्ता उर्फ पुट्टू को अपराधियों ने गोली मारी है। घटना के विरोध में शुक्रवार की सुबह से लोगों ने सड़क जाम करते हुए जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -

लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता भारत-नेपाल सीमा के महुआवा बॉर्डर पर आलू-प्याज का धंधा करते हैं। उनके दो बेटे हैं जो कारोबार में उनका साथ देते हैं। बीती रात बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उनके छोटे अठारह वर्षीय रोहित गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रोहित गुप्ता उर्फ पुट्टू अपनी दुकान बंद करने के बाद महुआवा के रहने वाले अपने ड्राइवर ललन यादव को बाइक पर अपने साथ लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान महुआवा मध्य विद्यालय के पास अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियो ने रोहित गुप्ता पर फायरिंग कर दी।

इसमें दो गोली रोहित के सीने में लगी। वहीं एक गोली ललन यादव के हाथ में लगी।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जख्मी ललन का इलाज चल रहा है।

इसके बाद महुआवा थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के पीछे गांव में ही किसी से दुश्मनी की बात सामने आ रही है। रोहित के पिता के साथ कई बार पूर्व में हमला हो चुका है।

घटना के बाद छौड़ादानो एवं लखौरा थाना की सीमा स्थित लक्ष्मीपुर इंडियन बैंक के नजदीक आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। आश्वासन दिया कि परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर पहुंचे रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, छौड़ादानो इंस्पेक्टर अभय कुमार और महुआवा के प्रभारी थानाध्यक्ष शंभु प्रसाद यादव घटना की जांच में जुटे हैं।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर घटनास्थल को सील किया गया है। एफएसएल टीम उक्त स्थल की जांच करेगी।साथ ही इस घटना का वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, बिहार से दक्षिण भारत जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत जाने का प्लान बना रहे...

Darbhanga News: दरभंगा में भीषण बाइक दुर्घटना, 6 लोग गंभीर, DMCH रेफर

बाइक दुर्घटना: दरभंगा में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके...

Weather Alert: दिल्ली में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान, रहें सावधान!

Weather Alert: राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली है और अगले 24 घंटों...

Bihar News: पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिगड़ी तबीयत, चिराग मिलने पहुंचे अस्पताल; क्या है चाचा-भतीजा के रिश्तों का नया मोड़?

पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।...