spot_img

Maharashtra के ठाणे में 40 मंजिला इमारत से गिरी लिफ्ट, Samastipur के 4 मजदूरों की मौत, इसी महीनें गए थे मजदूरी करने, मौत से परिवार में मचा कोहराम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक, दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने व मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का दिया निर्देश

spot_img
- Advertisement -

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बालकुम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। इसमें चार लोग बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

हालांकि जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मरने वालों में सभी मजदूर बताए जा रहे हैं जो इसी इमारत में काम कर रहे थे।

- Advertisement -

ठाणे पश्चिम के रुणवाल कॉम्प्लेक्स में ये हादसा हुआ। इस कॉम्प्लेक्स में आयरीन नाम की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। ये इमारत 40 मंजिला थी। जब मजदूर काम करके नीचे आ रहे थे। तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal में तख्तापलटने की भविष्यवाणी करने वाले लक्की बिष्ट ने वीडियो में क्या कहा: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर में पूर्व RAW एजेंट का 'बड़ा ऐलान', क्या होगा अब?

रव‍िवार को इसकी छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम चल रहा थाा। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर काम पूरा करने के बाद नीचे उतर रहे थे तभी लिफ्ट की रस्सी टूट गई।

इसमें पांच ने मौके पर दम तोड़ द‍िया। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar में ₹6,00,00,000 का महा-फर्जीवाड़ा: पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा...अब तक 27 लोग हो चुकें है शिकार! Darbhanga - Samastipur तक फैला नेटवर्क, कहीं आप भी तो नहीं...?

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। ठाणे नगर निगम के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि जिस इमारत में यह घटना घटी वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के ठाणे के बालकुम इलाके में बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने की घटना में समस्तीपुर जिले के रहने वाले चार मजदूरों की हुई मौत पर सोमवार को शोक प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: नीतीश के उत्तराधिकारी पर Bihar Politics में न्यू ट्वीस्ट... उबाल! 'लव-कुश'

मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

मजदूरों में तीन की पहचान अभी तक हो चुकी है। इसमें कारी दास, रूपेश दास और मंजेश दास शामिल हैं। सभी मजदूर इसी चार सितंबर को गांव से गए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी चिंता है : क्यों बदला बिहार में मौसम का स्वभाव! IMD की बड़ी स्टडी से खुलेंगे जलवायु परिवर्तन के राज

Bihar Climate Change: बिहार में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को देखते हुए IMD ने एक विशेष वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया है। पिछले 20 साल में 13 बार कम बारिश, 'झपसी' का गायब होना और#BiharClimateChange,#IMDStudy,#BiharMonsoon

बिहार में मुहर्रम पर बड़ा फैसला: बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-भड़काऊ गाने बैन, जानें मुख्य सचिव प्रत्यय, DGP विनय ने बताया -क्या हैं नए...

Bihar Muharram: मुहर्रम 2026 से पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिना लाइसेंस जुलूस, डीजे और भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी DM-S#BiharMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert