समीर कुमार मिश्रा/कुमार गौरव मधुबनी, देशज टाइम्स। मधुबनी के पंडौल अभियंत्रण कॉलेज में भारी बवाल हुुआ है। छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल करने से गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित छात्राओं ने महिला एएसआई और पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर एक छात्र और छात्रा को भी अपने घेरे में लेकर करीब पांच घंटे तक हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार,जिले के पंडौल प्रखंड के अभियंत्रण महाविद्यालय के एक छात्र और छात्रा की करतूत से सनसनी फैल गई है। एक छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में दिन भर अफरा-तफरी के साथ माहौल एकदम टेंशन भरा बना रहा।






इसको लेकर भारी संख्या में छात्र और छात्राओं ने एक छात्र और छात्रा को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सकरी थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पहुंची सकरी थाने की एक महिला एएसआई के साथ पुलिस कर्मियों को आक्रोशित छात्राओं ने बंधक बना लिया।
छात्राओं की मांग थी कि जो आरोपी छात्र और छात्र हैं, उन्हें कॉलेज से निष्काषित किया जाए। वहीं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। तकरीबन पांच घंटों तक इस कारण अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
इसके बाद सूचना पाकर पंडौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी सकरी थाना के एसएचओ अमृत कुमार के साथ पहुंचे। और, आरोपी छात्र-छात्रा को अपने कब्जे में लेकर थाने चले गए।
इसके बाद भी कई थानों की पुलिस अभियंत्रण महाविद्यालय में कैंप कर रही है। छात्रों के आक्रोश को शांत करने और जो महिला पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन पर कार्रवाई को लेकर तैयारी में जुटी है।
अब नई जानकारी यह है कि, एसआई नेहा निधि भारी दल बल के साथ महाविद्यालय पहुंची जिसके बाद आक्रोशित छात्र और छात्राओं को समझाने का घंटों प्रयास किया। वहीं, छात्र और छात्राओं की ओर से एक छात्र जिला के अरेर थाना क्षेत्र के साफी टोला निवासी सौरभ सुमन और दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना निवासी 24 वर्षीय छात्रा अंकिता कुमारी को अपने कब्जे में ले रखा था।
हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। महिला एएसआई के साथ पुलिसकर्मियों को आक्रोशित छात्राओं ने बंधक बना लिया। छात्राओं की मांग थी कि जो आरोपी छात्र और छात्रा हैं उन्हें कॉलेज से निष्कासित किया जाए। और, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस कारण 5 घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर पंडौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी व सकरी थाना के एसएचओ अमृत कुमार साह दलबल के साथ पहुंचे और आरोपी छात्र-छात्रा को अपने कब्जे में लेकर थाने चले गए।
गिरफ्तार छात्र और छात्रा पर अश्लील वीडियो वायरल करने व आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 184 /023 इसके बाद भी कई स्थानों की पुलिस अभियंत्रण महाविद्यालय में कैंप कर छात्रों और छात्राओं के आक्रोश को शांत किया।








