spot_img

Darbhanga के मब्बी ओपी, बेंता ओपी, पतोर ओपी के भवन का होगा निर्माण

कई अन्य भवनों के लिए जमीन चिह्नित करने का DM Rajeev Roshan का निर्देश। पढ़िए खबर का कुशेश्वरस्थान पूर्वी कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में राजस्व विभाग व आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

समीक्षा के दौरान ऑनलाइन दाखिल खारिज, परिमार्जन, आरओआर से संबंधित प्रतिवेदन, लगान वसूली, समपरिवर्तन, सैरात, लंबित दाखिल-खारिज आवेदन, भू-स्वामित प्रमाण पत्र, सरजमीनी सेवाएं (अमीन-नापी), अभियान बसेरा-1/2,ऑपरेशन भूमि दखल देहानी, लोक भूमि अतिक्रमण, भू-समाधान पोर्टल से प्राप्त प्रतिवेदन, जल-जीवन-हरियाली, अपर समाहर्त्ता

- Advertisement -

न्यायालय से संबंधित प्रतिवेदन एवं आंतरिक संसाधन बिंदुओं पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा “राजा” ने संबंधित पदाधिकारी से फीडबैक लिए तथा संबंधित पदाधिकारी को लंबित मामले को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दवा दुकानों की खैर नहीं: नशे के सौदागरों पर काल बनकर टूटे DM Kaushal, दिए ये 5 सख्त आदेश!

जिलाधिकारी ने अनुमंडलों में अभियोजकों के कार्यालय भवन निर्माण के साथ-साथ अग्निशमन कार्यालय, सहकार भवन, नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम के आवास निर्माण के लिए, वन प्रमंडल पदाधिकारी, दरभंगा, मब्बी ओपी, बेंता ओपी, पतोर ओपी भवन निर्माण के लिए, आईबी पोस्ट के कार्यालय भवन के लिए एवं गृह रक्षक ट्रेनिंग सेंटर निर्माण के लिए संबंधित पदाधिकारी को जमीन चिन्हित कर लेने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  आपके Darbhanga में बन रहा बिजली घर! लेकिन... क्या कभी पूरा होगा काम? 2025 का लक्ष्य, जून 2026 में शुरुआत, आखिर क्यों हुई इतनी देरी?

जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को सैरात आम, खास भूमि की पंजी को डिजिटाइजेशन के लिएअपर समाहर्त्ता को मौजा-हल्कावार प्रारूप बनवाकर सभी संबंधित अंचलाधिकारी को दे देने के निर्देश दिए।

उन्होंने सरकारी भूमि की भी जमाबंदी करने के निर्देश दिए तथा जमा बंदी पंजी खोलने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि भूमि विवाद एवं भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने के लिए सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया।
उन्होंने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण के लिए सभी अंचलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  जब बेटे का नाम आया लिस्ट में...: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी को प्रखंड भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा “राजा”, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व प्रशाखा शारंग पाणि पांडेय के साथ-साथ अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा: NH-527C जाम करना पड़ा भारी, 100 से अधिक पर FIR, एंबुलेंस भी फंसी!

Darbhanga Road Block: दरभंगा में NH-527C पर दो दिन तक सड़क जाम करने वाले 110 लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। अपहृता मेघा कुमारी के परिजनों ने एंबुलेंस समेत कई वाहनों को पांच घंटे त#DarbhangaNews,#BiharPolice,#RoadBlock

जानलेवा नकली ड्रग : सावधान! आपकी दवाएं कहीं नकली तो नहीं? 159 सैंपल फेल, असम में मिली जानलेवा दवा!

India Drug Quality: देश में दवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। मई महीने की जांच रिपोर्ट में 159 दवा नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे, जिनमें असम में एक नकली दवा भी शामिल है। केंद्#DrugQualityIndia,#CDSCOReport,#SubstandardMedicine

ज्वॉइन के साथ ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’: भागलपुर DM अलंकृता पांडेय का बड़ा एक्शन! 20 लोगों की शिकायतों पर तुरंत मिली राहत

Bhagalpur News: भागलपुर में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने 'सबका सम्मान–जीवन आसान' कार्यक्रम में लगभग 20 जनसमस्याओं की सुनवाई की। लंबित पेंशन और भूमि विवाद जैसे मामलों पर त्वरित#BhagalpurNews,#JanSunwai,#BiharYojana

लपटों में धधका: नवादा थाना में लगी भीषण आग, मालखाना पहुंचे एसडीपीओ राजकुमार शाह!

Bhojpur Police Fire: भोजपुर जिले के आरा स्थित नवादा थाना के मालखाने में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है, कई सामान जलकर नष्ट हुए।#BhojpurNews,#AraPolice,#BiharFire