spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में युवक सौरभ झा की हत्या…

spot_img
- Advertisement -

सिहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा से बड़ी खबर है। सिंहवाड़ा के वार्ड सात के निवासी कृष्ण कुमार झा उर्फ किशुनजी के बीस वर्षीय पुत्र सौरभ झा की हत्या हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, खून से लथपथ सौरभ का शव सिंहवाड़ा थाना के पीछे लालपुर से रामपुरा जाने वाले मुख्य पथ से सौ गज अंदर सुनसान बगीचा से ओंधे मुंह बरामद किया गया है। घटना स्थल से मृतक की हीरो स्प्लेंडर बाइक BROAW2874 व चाभी जब्त किया गया है।

- Advertisement -

बाइक व घास लगे खून के छींटे को देखकर लग रहा था कि अपराधियों ने बीती रात घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। गाछी में कुछ दूरी पर नर्सरी में काम करने वाले मजदूर ने शव को देखा। बाद में स्थानीय लोगों को जानकारी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

मृतक के पिता कृष्ण कुमार झा ने बताया कि सौरभ बटेश्वरस्थान से श्रृंगार प्रतिष्ठान बंद कर शाम सात बजे बाइक से अपने घर पहुंचा। यहां आकर उसने कहा कि हाट से सब्जी लाने जा रहे हैं। इसी बीच में उसने बताया कि रामपुरा से बकाया राशि वसूलने जा रहे हैं। इसके बाद सौरभ का 7.30 बजे से मोबाइल लगातार स्वीच ऑफ हो गया।

देर रात तक सौरभ के वापस नहीं लौटने पर आस पास खोजबीन कर स्थानीय मुख्य पार्षद प्रेम भगत, सुजीत राय के माध्यम से सिंहवाड़ा थाना को मामले से अवगत कराया।

बुधवार की सुबह दस बजे पता चला कि सौरभ का शव रामपुरा के स्व.भीषण ठाकुर के बगीचे के समीप में हत्या कर बदमाश फरार हो गया है। प्रथम दृश्या हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

घटनास्थल पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा, सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने तहकीकात की है। धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि कर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने आवश्यक निर्देश देकर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने को कहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

घटनास्थल से बरामद बाइक चाभी व मृतक के जेब से कुछ रूपये को जब्त कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। युवा व्यवसायी सौरभ झा की हत्या के बाद शव बगीचे बरामद होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधि की भीड़ लगी रही।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

युवक के माथे व गर्दन पर धारदार हथियार से हमला को देखने से लग रहा था कि बदमाशों ने चलती बाइक पर पीछे से हमला कर लहूलुहान कर दिया है। शव बगीचे के बीच में एक मचान के पास शव बरामद होने के बाद लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे थे।

सिंहवाड़ा, लालपुर, रामपुरा, हनुमाननगर, सिमरी सहित आसपास के ग्रामीण व राहगीर भीड़ को देखकर कर पता लगा रहे थे कि घटना क्या है।

जानकारी के अनुसार, हत्या कर शव को सिंहवाड़ा थाना के पीछे बगीचा में फेंका मिला है। सौरभ झा की हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी मिलते ही बुधवार की दोपहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, सौरभ के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की बात सामने आ रही है। उसका लहूलुहान शरीर बगीचे के बीच में एक मचान के पास पड़ी मिली है।

लाश के बगल में ही उसकी बाइक एवं उसे दस फीट की दूरी पर बाइक की चाबी फेंकी हुई पाई गई है। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस में लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा के वार्ड सात के निवासी कृष्ण कुमार झा के पुत्र सौरभ कुमार सिंहवाड़ा स्थित बाबा बटेश्वर नाथ धाम परिसर में श्र्ंगार की दुकान करते थे।

जानकारी के अनुसार, बारह सितंबर की देर शाम दुकान से सौरभ घर नहीं पहुंचा। घर के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सवेरे तक पता नहीं लगने के बाद लोग चारों ओर उसे ढूंढने लगे।

इसी बीच, सिंहवाड़ा थाना के पीछे नर्सरी में काम करने जा रहे कुछ मजदूरों की नजर बगीचे में पड़ी लहूलुहान लाश पर पड़ी। हल्ला होते ही सिंहवाड़ा, लालपुर, रामपुरा, हनुमाननगर आदि गांव के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।

बाजार एवं थाना के समीप हुई इस घटना से व्यवसायियों में ही नहीं आम लोगों के बीच भी भय का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की पड़ताल कर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई है।

इधर, परिवार में कोहराम मचा है। लोग इस जंधन्य हत्या की निंदा कर रहे हैं। लोगों में आक्रोश भी है। साथ ही, लोगों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द मामले का उदभेदन करे। हालांकि, नए तेज तर्रार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से लोगों को उम्मीद है कि वह जल्द मामले में गिरफ्तारी करते हुए घटना का उदभेदन कर देंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भीषण हादसा: 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, इकलौते बेटे को खोया!

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में 10 साल के अविनाश कुमार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में मातम#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

दरभंगा पुलिस परीक्षा में बड़ा खेल! ब्लूटूथ से नकल करते 7 लोग दबोचे गए| बहन दे रहीं थी Exam भाई निकला नकलची !

Bihar Police Exam Cheating: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ है। दरभंगा में विभिन्न केंद्रों से ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी के साथ 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamCheating

भीषण गर्मी का कहर: बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा, 30 जून तक स्कूल बंद, DM का आदेश

Patna News: पटना में भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश#PatnaNews,#BiharHeatwave,#SchoolClosed

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान, दरभंगा से एक गर्व की खबर सामने आई है। 70वीं BPSC परीक्षा में 116वीं रैंक हासिल कर बिहार पुलिस सेवा (DSP) पद पर चयनित हुईं सीमा कुमारी ने पूरे मिथ#DarbhangaNews,#BPSCSUccess,#SeemaKumariDSP