spot_img

Darbhanga के जाले, सिंहवाड़ा और बहादुरपुर के 50 कृषकों ने सीखे विज्ञान से जोड़कर कैसे करें बेहतर सब्जी उत्पादन

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। किसान वैज्ञानिक निधि से सब्जियों का संरक्षित खेती कैसे करें विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया।

कृषि विज्ञान केंद्र जाले के प्रशिक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम को कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने समापन में प्रशिक्षणार्थियों किसानों को सब्जी एवं फलों की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं सब्जियों में रोग किट ब्याधी या सब्जियों का कम उपज इत्यादि विषय पर उनके समस्या को जानकर उनके वैज्ञानिक तरीके से निदान की बातें बताया।

- Advertisement -

विज्ञानी डॉ. दिव्यांशु ने कार्यक्रम का मूल्य उद्देश्य के संदर्भ में बताते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर सब्जियो की संरक्षित खेती के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रशिक्षनार्थियो को अपने संबोधन में कहा कि आप युवा किसान संरक्षित खेती को अपना कर सब्जियों को वे मौसम समय में उत्पादन कर उसे बाजार में बेचकर अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में 7 निश्चय की अ-निश्चितता... 'हर घर नल का जल' योजना बदहाल, भीषण गर्मी में गहराएगा पेयजल संकट? पढ़िए - तालाब में टंकी

किसानों के सब्जी के बाजार से जुड़ी समस्याओं के निदान के उपाय भी बताएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अंजली सुधाकर कृषि अभियंत्रिकी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान बहादुरपुर सिंहवाड़ा एवं जाले प्रखंड से आए 50 प्रशिक्षणार्थियों को सब्जी की वैज्ञानिक खेती से जुड़े विभिन्न तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

- Advertisement -

इसमे मल्चिंग का प्रयोग, नेट हाउस पॉलीहाउस के अंदर सब्जियों की खेती, कम लागत वाले पॉलीटनल के अंदर नर्सरी तैयार करने की विधि बताई गई।

उन्होंने संरक्षित खेती से जुड़े राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से दिए जा रहे अनुदानों के बारे में भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया, जिससे कि किसान इन अनुदानों का लाभ ले सके।

कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि डॉ. एसके राय की ओर से प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। समापन के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. गौतम कुणाल, डॉ. जगपाल, पूजा कुमारी एवं अन्य सहकर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: दरभंगा के दोनार में 27.44 करोड़ से लगेगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bus Fare News: बस यात्रियों को झटका! 10-15% बढ़ा किराया, 1 जून से लागू होंगी नई दरें, जानें पूरी सूची

बिहार में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब 10 से 15 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. परिवहन विभाग ने डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते यह फैसला लिया है, जो 1 जून से

Darbhanga Crime News: दरभंगा में युवती की फांसी से लटकी मिली लाश, डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत मिस्ट्री, जब आंख खुली तो सामने… पढ़िए...

दरभंगा में एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। साथ सो रही 7 साल की बच्ची के रोने से इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ। पुलिस हत्या

बगहा गोलीकांड: LIC कार्यालय में गार्ड की बंदूक से चली गोली, पैसा जमा कराने आए व्यक्ति को लगी, हड़कंप

बगहा के एलआईसी कार्यालय में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से पैसा जमा कराने आए उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें

Darbhanga BDO Raid: वाह रे बाबू! तनख्वाह से तेज निकली संपत्ति, EOU ने खोले हिसाब-किताब…केवटी के BDO साहब चर्चा में!

दरभंगा केवटी प्रखंड के बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के ठिकानों पर EOU की छापेमारी। 89 लाख से अधिक की बेनामी संपत्ति उजागर। जमीन, निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त, बैंक ख