spot_img

Darbhanga के मनीगाछी मांऊबेहट में DM Rajeev Roshan और DDC Pratibha Rani का लोगों से सीधा जनसंवाद, किया नवनिर्मित WPU का उद्धाटन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखंड के मांऊबेहट पंचायत के कपिल चौक, वार्ड नंबर-04 में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के लोगों से जिलाधिकारी एवं विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों की ओर से सीधे जन-संवाद किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं से पंचायत लोगों के जीवन में कितना बदलाव आया है।

- Advertisement -

सड़क, बिजली,स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गए हैं। बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, मद्य निषेध अभियान, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जल-जीवन-हरियाली अभियान, मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-1 एवं 2 के तहत किये जा रहे कार्य से लोगों के जीवन में आमूल चूक परिवर्त्तन आया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

आज लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली मिल रही है, सड़क गांव-गांव तक बन गया है, पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 11 बिन्दुओं पर कार्य किये जा रहे हैं।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में पंचायती राज व्यवस्था में 50 प्रतिशत का आरक्षण, नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण, जीविका समूह का गठन, कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने तक आर्थिक  एवं चिकित्सीय सुविधा ने महिलाओं को सशक्त बनाया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 1 व 2 तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत किये जा रहे कार्य से अवगत कराते हुए लोगों को इसमें अपना सहयोग प्रदान करने के लिए अपील की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

जीविका दीदी मंजू कुमारी एवं मंजू दीदी ने जीविका से जुड़ने के उपरांत अपने जीवन में आए बदलाव व खुशी से लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में लेवर कार्डधारी महिलाओं ने बताया कि उन्हें कौन-कौन से लाभ मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

बताया गया कि अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत कृष्णानन्द दास – स्तुति कुमारी, दशरथ सहनी-निभा कुमारी, रामकरण सहनी-मनीषा कुमारी, जो इसी प्रखण्ड के है, को 01-01 लाख रूपये का एफडी प्राप्त हो चुका है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र गुप्ता ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, सरपंच, मुखिया पति एवं पंचायत के सभी जन-प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पंचायत में नवनिर्मित डब्ल्यूपीयू (अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई) का उद्घाटन किया। तथा जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने डब्ल्यूपीयू परिसर में पौधा-रोपण किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers

भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Bihar Panchayat Vikas Diwas: भागलपुर के सबौर प्रखंड में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी सचिव दीपक आनंद और DM अलंकृता पांडे ने विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस#BiharNews,#BhagalpurUpdate,#PanchayatVikas

दरभंगा में भीषण हादसा: 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, इकलौते बेटे को खोया!

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में 10 साल के अविनाश कुमार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में मातम#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

दरभंगा पुलिस परीक्षा में बड़ा खेल! ब्लूटूथ से नकल करते 7 लोग दबोचे गए| बहन दे रहीं थी Exam भाई निकला नकलची !

Bihar Police Exam Cheating: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ है। दरभंगा में विभिन्न केंद्रों से ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी के साथ 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamCheating