spot_img

महिला सिपाही से गंदी हरकत में डीएम का बड़ा एक्शन, 4 सहकर्मी पर एक्शन

spot_img
- Advertisement -

अरवल से बड़ी खबर है जहां अपनी ही महिला सिपाही से शर्मनाक, अमर्यादित व्यवहार करने वाला एएसआई पर बड़ा एक्शन हुआ है। एएसआई अपनी महिला सिपाही से तुम बड़ी… हो, ये हो, वो हो, कहते हमेशा गंदी हरकत करता था। इस मामले में चार कर्मियों पर गाज गिरी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अग्निशमन विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त करने आयी एक महिला सिपाही ने प्रधान चालक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि महिला सिपाही की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

महिला सिपाही का आरोप है कि विभाग के सहकर्मी उसपर भद्दे भद्दे कमेंट करते रहते है कहते है कि तुम तो बड़ी.. हो। सहकर्मियों के द्वारा दिए जा रहे यौन प्रताड़ना से महिला सिपाही बहुत परेशान है। महिला सिपाही की शिकायत के बाद जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने एक एएसआई सहित चार कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

जिलाधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग में तैनात सिपाही नीरज कुमार एवं चालक उमेश सिंह को स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं एएसआई मुन्ना राम और चालक हृदयानंद कुमार से स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया है।

इस मामले को लेकर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि महिला सिपाही की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मी से किसी भी कार्यालय में कोई भी कर्मी या पदाधिकारी दुर्व्यवहार करने की कोशिश करेंगे तो बक्शे नहीं जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...