

बिरौल, देशज टाइम्स। प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायत वार्ड सदस्य संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए वार्ड सदस्यों को मुखिया और सरकारी स्तर के सभी पदाधिकारियों की ओर से नजर अंदाज करने पर जमकर हमला बोला।
कहा कि सरकार के दिशा-निर्देश का पालन नहीं हो रहा है। उनके ही छोटे अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
वक्ताओं ने सरकार के भष्ट्रतंत्र की ओर से लूट की खुली छूट पर जमकर भड़ास निकालते कहा कि बिना शिलापट्ट और बिना कार्यकारणी की बैठक के लाखों लाख राशि बैंक खातों से
बिरौल में निकालकर सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। इसकी तत्काल जांच हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगमी तीन अक्टूबर को जिला के पोलो ग्राउंड में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणी, संघ के प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार कुंवर, अजय कुमार यादव, अमरनाथ झा, रेणु देवी, रेखा
देवी, रूकसाना खातुन, फुल दाई देवी, अमृता देवी, अनमोला देवी, गंगा पासवान, राजेश पोद्दार, कमल माझी, इंद्र मोहन साफी मणीकांन्त झा, गंगा प्रसाद साहु, मो. अजहरुद्दीन, संजय पासवान ने संबोधित किया।
वहीं,श्री मणी ने कहा कि किसी पंचायत में सरकारी योजना की शिलापट्ट नहीं लगाया जा रहा है, जो कि पंचायत में पंचायत सचिव की ओर से सरकारी राशि के गबन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सेवक की ओर से फर्जी ग्राम सभा एवं फर्जी पंचायत कार्यकारणी की बैठक कर योजनाओं को धड़ल्ले से किया जा रहा है।
इसकी जांच कर मुखिया एवं पंचायत सेवक की ओर से सरकारी राशि की लुट के लिये खुली छुट पर अबिलंब रोक लगायी जाए।

