spot_img

दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

Darbhanga News: लहेरियासराय में सुबह-सुबह हुए दर्दनाक हादसे से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। 76 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी और जनसंघ नेता उदय नारायण साह की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा में एक दुखद हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। लहेरियासराय चट्टी रेलवे गोमती नंबर 21 के पास मंगलवार सुबह एक स्वर्ण व्यवसायी और भाजपा नेता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया।

- Advertisement -

मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाबू साहेब कॉलोनी निवासी स्वर्गीय रामनाथ साह के 76 वर्षीय पुत्र उदय नारायण साह के रूप में हुई है। उदय नारायण साह अपने इलाके में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे, जो मालती ज्वेलर्स आभूषण शोरूम के संचालक होने के साथ-साथ भाजपा के जनसंघ के सक्रिय नेता भी थे।

- Advertisement -

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्टपरिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, उदय नारायण साह प्रतिदिन की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उनके परिचितों ने बताया कि वे आमतौर पर रेलवे लाइन की ओर नहीं जाते थे, लेकिन आज वे रेलवे ट्रैक से होते हुए बलभद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर से दरभंगा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

ट्रेन से टकराने के बाद उदय नारायण साह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर और घटनास्थल पर पहुंचने लगे। लोगों ने उनके परिवार को सांत्वना दी, क्योंकि उदय नारायण साह स्वर्ण व्यवसायी संघ के भी सक्रिय सदस्य थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उदय नारायण साह के दो पुत्र और पत्नी हैं, जो इस खबर से गहरे सदमे में हैं। दोनों पुत्र लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस से अनुरोध किया कि उनके पिता का पोस्टमार्टम न कराया जाए।

यह भी पढ़ें:  Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा... CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए, पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद, परिजन उदय नारायण साह के शव को दाह संस्कार के लिए सिमरिया घाट लेकर रवाना हो गए। इस दुखद घटना ने दरभंगा के व्यवसायिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैला दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!

Patna News: पटना साहिब रेलवे स्टेशन को अब सीधे जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा. नई चार-लेन सड़क का काम जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा का समय घटेगा.#PatnaNews,#JPGangaPath,#BiharRoadProject

सीवान में मौसम ने ली करवट! झमाझम बारिश से मिली गर्मी से बड़ी राहत, किसानों के चेहरे खिले

Siwan Weather Update: सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिली है। यह बारिश धान की नर्सरी और मक्का की खेती के लिए संजीवनी साबित हुई ह#SiwanWeather,#BiharRain,#FarmersHope

बिहार में मौसम का डबल अटैक: भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, क्या आप हैं तैयार… बड़ा बदलाव?

Bihar Monsoon: बिहार में पहले मानसून कमजोर पड़ा, जिससे 50% बारिश की कमी हुई। अब IMD ने 30 जून से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना में स्कूल बंद#BiharMonsoon,#BiharWeather,#PatnaNews

नेपाल की बाढ़ चेतावनी! कोसी बराज पर काम: बिहार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? जानिए – 30 जून और 1 जुलाई की भविष्यवाणी?

Bihar Kosi Barrage: नेपाल सरकार की बाढ़ चेतावनी के बीच सुपौल के कोसी बराज पर चल रहा रखरखाव कार्य स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। मानसून के पीक सीजन में फाटकों पर काम#BiharKosiBarrage,#KosiFlood,#SupaulNews