spot_img

NH 57 पुल के समीप बाइक लूट की फिराक में घूम रहे दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल बरामद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें : हथियार के बल मोटरसाइकिल लूटने की फिराक में घूम रहे थे दोनों अपराधी

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नरुआर पुल के समीप दो अपराधियों को पुलिस ने एक देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस और दो स्क्रीन टच मोबाइल के साथ धर दबोचा।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि दो लड़के हथियार के साथ एनएच 57 पुल के समीप किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में इधर-उधर घूमते देखे गये हैं। सघन जांच एवं छापेमारी करने पर पकड़े जा सकते हैं।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और बिना देर किए वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ कुमार महतो सशस्त्र पुलिस बल के साथ पहुंचे तो देखा कि दो लोग संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं।

पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। थाने में पूछताछ करने पर दोनों ने अपनी पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी कपिल देव महतो के 21 वर्षीय पुत्र किरण देव कुमार उर्फ शिवम कुमार और और दूसरा रौन गांव निवासी नेपल महतो के 18 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार के रूप में बताया है।

दोनों की तलाशी लेने के पर किरण देव कुमार उर्फ शिवम कुमार के पास से पहने हुए पेंट के दाहिने कमर में शर्ट से ढका हुआ एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

इसे खोलकर देखने पर एक जिंदा कारतूस जिसके पेंदी पर 8 एमएम केएफ लिखा हुआ लोड था एवं पेंट के पॉकेट से ओपो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ है।

वहीं विकेश कुमार की तलाशी लेने पर उसके पेंट के दाहिने पॉकेट से एक जिंदा कारतूस जिसके पेंदी पर 8 एमएम केएफ लिखा हुआ था एवं उसके पास से भी ओपो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

दोनों लड़कों से गहन पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि आने- जाने वाले राहगीरों को हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल लूटपाट के फिराक में घूम रहे थे। भैरवस्थान थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि दोनों ही अपराधियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision

जमुई में बवाल: झाझा में ताजिया जुलूस बना अखाड़ा: दो गुट भिड़े, पत्थरबाजी, 6 जख्मी, एक का पैर टूटा!

Jajha Stone Pelting: जमुई के झाझा में ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच भीषण पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक का पैर टूट गया। पुलिस ने तु#JajhaNews,#TaziaProcession,#BiharViolence

बिहार में बड़ा बदलाव! सुपौल के इन 7 थानों की कमान अब इंस्पेक्टर के हाथ, जानें आपको क्या फायदा होगा?

Bihar Police: बिहार सरकार ने सुपौल जिले के सात थानों को इंस्पेक्टर रैंक का दर्जा दिया है। यह फैसला राज्य में पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को मजबूत करेगा, जिससे कानून-व्यवस्था म#BiharPolice,#SupaulNews,#CrimeControl