spot_img

सिपाही भर्ती परीक्षा रद होने पर से डिप्रेशन में अभ्यर्थी ने खाया जहर

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया जिलें में सिपाही भर्ती परीक्षा रद होने पर एक अभ्यर्थी बलुआ गांव के रहने वाले सूरज कुमार ने बुधवार को जहर खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत जीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई।

- Advertisement -

सूरज पटना में रहकर खान सर की क्लास में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सिपाही भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा एक अक्टूबर को हुई थी। इसका पेपर लीक हो गया था। इसी को लेकर मंगलवार को सारे एग्जाम कैंसिल कर दिए गए।

- Advertisement -

परिजनों ने बताया कि सूरज सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से डिप्रेशन में था। वह पिछले तीन साल से सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित और फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Controversy: महिला विरोधी बयान पर पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, पटना में FIR दर्ज, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस

सात अक्टूबर को दूसरे चरण की परीक्षा होनी थी। उसी दिन सूरज का भी एग्जाम था। परिजनों ने बताया कि सूरज सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से डिप्रेशन में था। वह पिछले तीन साल से सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित और फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

सूरज इग्नू सेंटर से इसी साल पॉलिटिकल साइंस से स्तातक की पढ़ाई पूरी की है। वो पूर्णिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता था। सूरज पटना में रहकर खान सर की कोचिंग में पिछले 2 साल से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

परीक्षा को लेकर सूरज ने तीन महीने से कोचिंग जाना बंद कर दिया था। दो महीने पहले ही वो अपने घर आया था। सूरज का बचपन से ही पुलिस में जाने का सपना था। इसी को लेकर उसने एनसीसी भी जॉइन की थी।

केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर को हुए बिहार पुलिस में सिपाही बहाली की परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। इस बारे में मंगलवार को पर्षद की तरफ से आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया गया है। दोनों पालियों की परीक्षा कैंसिल की गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश, मां ने बताई आखिरी मुलाकात की बात, अब SIT करेगी लव एंगल की जांच!

सात और पंद्रह अक्टूबर को भी जो परीक्षा होने वाली थी, उसे भी अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए बिहार में 21,391 नए जवानों की भर्ती की जानी है। रविवार को हुई परीक्षा के दौरान पटना में नकल करते हुए 6 कैंडिडेट्स पकड़े गए थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: सबको चौंकाया Jitan Ram Manjhi, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा खुलासा, 'संतोष सुमन मेरे सौतेले बेटे, वही मेरा उत्तराधिकारी'

इनके पास से आंसर-की मिली। पांच परीक्षार्थियों की आंसर-की प्रश्न पत्र से मैच हो गई थी। इस मामले में राज्य के 21 जिलों में 67 एफआईआर दर्ज हुई है। इस केस को आर्थिक अपराध इकाई ने जांच और कार्रवाई के लिए टेक ओवर कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...