spot_img

Madhubani News: मधुबनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश, मां ने बताई आखिरी मुलाकात की बात, अब SIT करेगी लव एंगल की जांच!

spot_img
- Advertisement -

प्रेम प्रसंग: बिहार के मधुबनी में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। परिजनों का आरोप है कि ये हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

मामला मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के कसरत टोल स्थित मोहल्ला गाछी का है, जहाँ शनिवार को एक आम के पेड़ से 18 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गोपाल पासवान के पुत्र रवि शंकर पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रवि शंकर की पहले बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर शव को पेड़ से लटका दिया गया, ताकि यह आत्महत्या लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक को रात में पहले एक क्षतिग्रस्त एस्बेस्टस के घर में ले जाकर पीटा गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का आरोप

इस जघन्य घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा कर पड़ताल की है। पुलिस इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जुड़ी हत्या का मामला मानकर चल रही है, हालांकि अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Toll Tax: बिहार में फिर लगेगा टोल, जेब पर सीधा असर; जानिए कब से शुरू होगी वसूली

मां ने बताई आखिरी मुलाकात की बात

मृतक रवि शंकर की मां जसोदा देवी ने बताया कि रवि शंकर रात में खाना खाने के बाद हर दिन की तरह बाहर बैठने गया था। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने रात में मोबाइल पर बात की तो रवि शंकर ने थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी। अगली सुबह उन्हें पेड़ से अपने बेटे का शव लटके होने की मनहूस खबर मिली। मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को एक क्षतिग्रस्त एस्बेस्टस घर में ले जाकर मारा गया। मधुबनी पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। रवि शंकर के दो भाई और एक बहन हैं।

SIT गठित, पुलिस जुटी जांच में

एसपी योगेंद्र कुमार ने इस घटना का जल्द से जल्द उद्भेदन करने का निर्देश देते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और गांव में विभिन्न तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर Smack Drug Bust अकबरनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Smack Drug Bust: बिहार के अकबरनगर में पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का...

Bihar News: बिहार के 4 शहरों भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ और गया को मिले नए Traffic Police Posts, इतने पद, जानिए क्या बदलेगा!

Traffic Police Posts: बिहार में अब सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां बेफिक्र होकर चलेंगी या...

Darbhanga News: बेनीपुर दुर्गा मंदिर में चोरी, दो चोर, एक बाइक से आए, दान पेटी उठाई और बहेड़ी फरार

मंदिर चोरी: बिहार के बेनीपुर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं, अब...