spot_img

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तिथि का एलान…ये फर्जी नोटिफिकेशन किसने और किस मकसद से वायरल किया है? होगी जांच

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ओएसडी राजकिशोर बैठा ने कहा है कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है और न ही नई परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की गई है।

spot_img
- Advertisement -

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद नई तिथि की घोषणा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से कर दी गई है। अब आगामी परीक्षा 26 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। यह बात गलत साबित हो रही है।केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के नाम से वॉट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस में 21391 पदों के लिए अपने तीन चरणों के जिस परीक्षा को कैंसिल कर दिया है, अब उसकी नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

- Advertisement -

जबकि, असलियत ये है कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है और न ही नई परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की गई है। इसकी पुष्टि खुद केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ओएसडी राजकिशोर बैठा ने की है।

- Advertisement -

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 21351 पदो पर भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है, ऐसा उस वायरल पत्र में सामने आया था। इसमें कहा गया था पहले की तरह ही 3 दिनों तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। मगर यह सिर्फ अफवाह है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Corruption News: बिहार में बड़ा फैसला! 10 और अंचल अधिकारी हुए सस्पेंड, 42 पर गिरी गाज, पढ़िए

जानकारी के अनुसार, सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने के बाद मंगलवार को ही सरकार ने एग्जाम को रद्द कर दिया था। वही केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, पहले दिन 26 नवंबर 2023 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह गलत है।

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ओएसडी राजकिशोर बैठा ने की है। राजकिशोर ने इसकी पुलिस से जांच कराने की बात कही है। केंद्रीय चयन पर्षद ने 3 अक्टूबर को सिपाही भर्ती की सभी परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसमें 1 अक्टूबर को हुई दोनों पालियों की परीक्षा के साथ-साथ 7 और 15 अक्टूबर का होने वाली परीक्षा शामिल है। परीक्षा रद्द होने के बाद से ही ये नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस/ बिहार सैन्य पुलिस एवं अन्य इकाइयों में सिपाही के 21,391 पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु जारी किए गए विज्ञापन में अभ्यर्थियों की पहली लिखित परीक्षा 26 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।

दूसरी लिखित परीक्षा 3 दिसंबर 2023 और तीसरी लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। इसमें पहली पाली का समय सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली का समय 15 से 17 बजे तक दिया हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Delhi Railway Tender Scam News: रेलवे टेंडर घोटाला: लालू परिवार को बड़ा झटका! आरोप तय करने पर कोर्ट का फैसला फिर टला, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें?

परीक्षार्थियों को विश्वास दिलाने के लिए इस फर्जी नोटिफिकेशन में विज्ञापन संख्या 1/2023 का भी जिक्र किया गया है। जो नोटिफिकेशन सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंच रहा है, उसे देख कर हर कोई धोखा खा जाएगा।

क्योंकि, नोटिफिकेशन देखने में बिल्कुल वैसा ही है, जैसा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बोर्ड जारी करता है। उसमें लिखे कंटेंट भी मिलते-जुलते दिख रहे हैं, लेकिन ध्यान देने वाली पहली बात यह है कि नोटिफिकेशन के दूसरे पन्ने पर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष का सिग्नेचर नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य के नवभोर का स्वर

सिग्नेचर वाली जगह पूरी तरह से खाली है। उसके नीचे में सिर्फ तारीख, ज्ञापांक नंबर 15 और पर्षद का पूरा पता लिखा हुआ है। इस मामले पर केंद्रीय चयन पर्षद के अधिकारियों ने कहा की सोशल मीडिया में घूम रहा यह नोटिफिकेशन पूरी तरह से फर्जी है।

ओएसडी राजकिशोर बैठा के अनुसार सिपाही बहाली के कैंसिल हुए तीनों चरणों की परीक्षा की नई तारीखों का कोई ऐलान नहीं हुआ है। ये फर्जी नोटिफिकेशन किसने और किस मकसद से वायरल किया है? इस पूरे प्रकरण की पुलिस में कंप्लेन की जाएगी और इसकी जांच कराई जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘ …वो घर जाना चाहती थी, लेकिन’ एक ₹370 ki biryani की कीमत, नौकरी गई, फजीहत हुई अलग से, जानिए क्यूं भड़का सोशल मीडिया

गुरुग्राम में '370 रुपए की बिरयानी' टिप्पणी के कारण एक युवक की नौकरी चली गई। स्टैंड-अप शो में दिए गए इस बयान के वायरल होने पर कंपनी ने उसे बर्खास्त कर दिया, जिस#GurugramNews,#BiryaniControversy,#SocialMediaViral

Patna Groundwater News: बिहार में ‘जल संकट’ पर बड़ा फैसला! अब बारिश का पानी सीधा धरती में, भविष्य को मिलेगा जीवन।

बिहार में घटते भूजल स्तर से निपटने के लिए पटना से 'इंजेक्शन वेल' परियोजना शुरू होगी। बारिश का पानी सीधा जमीन में पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाया जाएगा, जिससे जल सुरक्#PatnaNews,#BiharWater,#GroundwaterRecharge

Patna Film News: पटना में अब खुले आसमान के नीचे देखें फिल्में! गांधी मैदान में ‘पुष्पा’ सीरीज का जादू।

पटना के गांधी मैदान में हर सप्ताहांत खुले आसमान के नीचे फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। पटना स्मार्ट सिटी की यह पहल शहरवासियों को मनोरंजन का नया अनुभव दे रह#PatnaNews,#OpenAirCinema,#GandhiMaidan

Sheikhpura Archeology News: शेखपुरा के चांदी वृंदावन पहाड़ पर मिला अनमोल खजाना, इतिहास के नए रहस्य खुले!

शेखपुरा के चांदी वृंदावन पहाड़ पर प्राचीन पांडुलिपियों और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज ने सनसनी फैला दी है। जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी ने स्थल का निरीक्षण कर इतिह#SheikhpuraNews,#BiharArchaeology,#AncientIndia