spot_img

Haryana से Madhubani आ रही बस की अयोध्या में हादसा, खुटौना के एक मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

दो दिनों में पहुंचे दो शव...बेहराड़ी गांव में 40 वर्षीय मुकुंद पासवान के शव गुरुवार को पहुंचे थे, इसके आंसू थमे नहीं कि खुटौना के दुर्गीपट्टी में मो. इसराइल की मौत से नम हो उठी हर आंखें

spot_img
- Advertisement -

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स। गुरुग्राम (हरियाणा) से लौकहा आ रही मां भगवती ट्रेवल्स बस की बुधवार की अहले सुबह अयोध्या (यूपी) में एक तेज रफ्तार ट्रक की ओर से पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी दी। इसमें खुटौना के दुर्गीपट्टी निवासी लाल मुहम्मद के 39 वर्षीय पुत्र मो. इसराइल की मौके पर मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना बुधवार की सुबह 3 बजे की है, जब बस में खराबी आ गई थी, जिसे ठीक करने के लिए सड़क के किनारे खड़ी कर दी गई थी। बस में अधिकांश मजदूर तबके के लोग सवार थे। बस में सवार मृतक के मित्र की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जहां खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

वहीं, इसी हादसे में इससे पहले, बस में सवार थाना क्षेत्र के बेहराड़ी गांव निवासी हरि लाल पासवान के 40 वर्षीय पुत्र मुकुंद पासवान की दर्दनाक मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया था।

- Advertisement -

गुरुवार को मुकुंद का शव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मुकुंद की को दो पुत्री है, जिसकी उम्र 6 से 8 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। वह परिवार का एक मात्र कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार का सहारा ही छीन गया।

वहीं, आज खुटौना के दुर्गीपट्टी निवासी लाल मुहम्मद के 39 वर्षीय पुत्र मो. इसराइल की मौके पर मौत हो गई। मो. इसराइल गुरुग्राम के एक निजी कंपनी में सिलाई का काम करता था जो छुट्टी लेकर अपने घर की ओर जा रहा था।

शव के पहुंचते ही हालात बेकाबू हो गया। मृतक की तीन बेटी व दो बेटे हैं, जिसमें सबसे छोटे बेटे की उम्र मात्र एक महीने की है। वहीं मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियों की शादी और बच्चों की परवरिश अभी से सताने लगी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis