spot_img

Madhubani में DurgaPuja के आयोजक कृपया ध्यान दें, पंडालों में लगानी पड़ेंगी CCTV, विसर्जन जुलूस होगा संगीनों के साए में, ऊपर उड़ती रहेंगी ड्रोन, नीचे चलती रहेगी Videography

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से लगाना होगा सीसीटीवी, साथ ही सुरक्षा के सभी मानकों का करना होगा पालन: डीएम अरविंद कुमार वर्मा, विसर्जन जुलूस को पुलिस करेगी स्कोर्ट,साथ ही ड्रोन कैमरे एवं वीडियो ग्राफी से जुलूस की होगी निगरानी : एसपी सुशील कुमार, डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक ,जारी किए गए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

- Advertisement -

 

- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। आगामी दुर्गा पूजा सहित सभी महत्वपूर्ण पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में पर्व मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।शांति समिति के सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा जिले में सभी के सहयोग से शांति, सौहाद्रपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाया जाएगा दुर्गा पूजा सहित सभी पर्व-त्योहार।

जिलाधिकारी ने प्राप्त महत्वपूर्ण सुझाव के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा प्राप्त सुझाव के आलोक में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन समितियां जिला प्रशासन द्वारा निर्गत सभी निर्देशों का अनुपालन करें ताकि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में इसका आयोजन संपन्न किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आयोजन समितियां अपने संबंधित थाने से लाइसेंस अनिवार्य रूप से ले लें।मूर्ति विसर्जन के निर्धारित समय और रूट के बारे में निर्गत दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में तेजतर्रार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले और असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस अधीक्षक स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाना होगा साथ ही अग्नि सुरक्षा सहित सभी सुरक्षा के सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि डीजे सहित आपत्तिजनक एवं विवादित स्लोगन ,गाने, कार्टून आदि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में जिला प्रशासन के सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों का नंबर डिस्प्ले होगा। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि सभी विसर्जन जुलूस को पुलिस स्कोर्ट करेगी। साथ ही ड्रोन कैमरे एवं वीडियो ग्राफी की ओर से जुलूस की निगरानी भी की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पंडाल में प्रवेश एवं निकासी द्वार की व्यस्था अलग-अलग की जाए।

उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्र हों और उसके माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने का काम किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरा के इस्तेमाल को बहुत उपयोगी बताया।

उन्होंने कहा कि इससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी तरीके से काबू किया जा सकता है। उन्होंने दुर्गा पूजा जैसे आध्यात्मिक धार्मिक मौके पर अश्लील डांस के आयोजन को शर्मसार करने वाला काम बताया,साथ ही इससे विधि व्यवस्था बिगड़ने की बात भी कही।

उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि अन्य जिलों से इस तरह के आयोजन से उस जिले का नाम खराब होता है। ऐसे में यदि मधुबनी में कहीं भी इस प्रकार के आयोजन की खबर होती है हो तो पुलिस को अवश्य सूचित किया जाए।

उन्होंने पूजा के दौरान अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी अफवाह को प्रसारित करने में सहयोगी न बनने की सलाह देते हुए कहा कि इस प्रकार के किसी अफवाह की सूचना संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अवश्य दें।

इस मौके पर डीडीसी विशाल राज, मेयर अरुण राय, डीपीआरओ परिमल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, अमेत विक्रम बैनामी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्विनी कुमार सहित सभी एसडीएम व एसडीपीओ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय प्रभाकर तिवारी सहित शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate