spot_img

Darbhanga 16 अक्टूबर को मनाएगा ग्रामीण-शहरी,हर पंचायत-वार्डों में पेंशन दिवस, प्रभारी DM-DDC Pratibha Rani का क्या है आदेश पढ़िए

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: 16 अक्टूबर को होगा सभी ग्राम पंचायत, वार्ड (ग्रामीण/शहरी) में पेंशन दिवस का आयोजन, प्रत्येक वर्ष के अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर एवं जनवरी माह के तीसरे सोमवार को आयोजित किया जाएगा पेंशन दिवस, प्रभारी डीएम-डीडीसी प्रतिभा रानी का आदेश…पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर एवं जनवरी माह के तीसरे सोमवार को सभी ग्राम पंचायत-वार्ड (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र) में पेंशन दिवस आयोजित किया जाना है, ताकि इस तरह के आयोजन से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के आम शिकायतों को सूचीबद्ध किया जा सके तथा पेंशनधारियों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान भी हो सके।

- Advertisement -

इस आदेश के आलोक में उन्होंने नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, बेनीपुर एवं बिरौल एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ सभी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पेंशन दिवस के आयोजन की तिथि से पूर्व प्रखंड, नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में इसका व्यापक प्रचार-प्रचार करते हुए आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत-वार्ड में आयोजित पेंशन दिवस में पंचायत सचिव/अन्य सक्षम कर्मी को प्रतिनियुक्त करते हुए पेंशनधारियों से संबंधित सूचना विहित प्रपत्र में संकलित कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंचायत एवं वार्ड की ओर से संकलित सूचना को पंचायत सचिव/अन्य सक्षम कर्मी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा को उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय पेंशन योजनाओं यथा-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्ता पेंशन योजना एवं राज्य पेंशन योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार राज्य नि:शक्ता पेंशन योजना और बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना के पेंशनधारियों की सूचना अलग-अलग संधारित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में अक्टूबर माह के तीसरे सोमवार यानि 16 अक्टूबर 2023 को एवं प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर एवं जनवरी माह के तीसरे सोमवार को सभी ग्राम पंचायत-वार्ड (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र) में पेंशन दिवस आयोजित करते हुए विहित प्रपत्र में सूचना जिला सामाजिक कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate