spot_img

रक्सौल में बना अधिकारियों के लिए शानदार आवास, प्रगाढ़ होंगे इंडो-नेपाल संबंध, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्थल सीमा शुल्क रक्सौल में नवनिर्मित विभागीय आवासीय परिसर का किया उद्घाटन, रक्सौल स्थल सीमा शुल्क ने नेपाल के साथ व्यापार के माध्यम से वर्ष 2022-23 में 206 करोड़ के राजस्व की है प्राप्ति : केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी

- Advertisement -

पटना/रक्सौल, देशज टाइम्स। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्थल सीमा शुल्क रक्सौल में नवनिर्मित विभागीय आवासीय परिसर का उद्घाटन गुरुवार (12.10.2023) को किया।

- Advertisement -

मौके पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने भारत नेपाल मैत्री संबंधों की चर्चा करते हुये कहा कि रक्सौल स्थल सीमा शुल्क ने नेपाल के साथ व्यापार के माध्यम से वर्ष 2022-23 में 206 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tejashwi Yadav Security News: बड़ा सियासी दांव! राबड़ी के बाद तेजस्वी ने भी हटाई सुरक्षा, RJD का सरकार पर गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि इस नवनिर्मित आवासीय परिसर में टाइप-4 का एक बंगला, टाइप-4 के 14 क्वार्टर और टाइप-3 के छह क्वार्टरों का निर्माण किया गया हैI इसके निर्माण में 12 करोड़ रूपए की लागत आई है।

रक्सौल जैसे छोटे जगह में आवासीय भवनों की कमी है। और यहां पदस्थापित होने वाले अधिकारियों को किराये के मकान में मजबूरी में रहना पड़ता है। इसके अलावा किराये में उपलब्ध भवनों में भी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी है।

इस नवनिर्मित आवासीय परिसर के बनने से अधिकारियों के आवास की समस्या का एकहद तक निदान हो गया है। इस आवासीय परिसर के बनने से वहां के अधिकारियों में हर्षोल्लास का माहौल है।

अब यहाँ पदस्थापित अधिकारी अपने कार्यों का निष्पादन ज्यादा बेहतर ढंग से कर पायेंगे क्योंकि अब उन्हें अपने आवास की चिंता नहीं रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर आयात-निर्यात से सम्बंधित कार्यों को देर रात में भी निष्पादित कर पाएंगेI

यह भी पढ़ें:  Patna Khan Sir News: खान सर पर FIR: छात्रों का सड़कों पर बवाल, पटना में क्यों गरमाया माहौल? जानें पूरा मामला!

इस उद्घाटन समारोह में डॉ. संजय जायसवाल, सांसद, प्रमोद कुमार सिन्हा, विधायक, सुरजीत भुजबल, सदस्य, सीबीआईसी, अजय सक्सेना, मुख्य आयुक्त, सीमा शुल्क (नि.)

प्रक्षेत्र पटना, डॉक्टर यशोवर्धन पाठक, आयुक्त, सीमा शुल्क (नि.), पटना, स्मृति नवीन, अपर आयुक्त, सीमा शुल्क (नि.) प्रक्षेत्र, पटना, अनिश गुप्ता, अपर आयुक्त, सीमा शुल्क (नि.), पटना और सीमा शुल्क रक्सौल के सभी अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria Road Accident News: अररिया में भीषण सड़क हादसा: NH-27 पर बाइक सवार ने गंवाई जान, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा!

अररिया में एनएच-27 पर एक भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक सवार रविंद्र मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर#ArariaNews,#RoadAccident,#BiharAccident

Darbhanga -Benipur Nagar Parishad News: बड़ी खबर: बेनीपुर के इस व्यस्त चौक पर बनेगा सार्वजनिक शौचालय, महिलाओं को मिलेगी राहत!

बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा ने आशापुर टावर चौक पर सार्वजनिक शौचालय के तत्काल निर्माण का निर्देश दिया है। यह फैसला खासकर महिला यात्रियों के लिए बड#BenipurNews,#PublicToilet,#SDMBenipur

Darbhanga Crime News: दरभंगा में 21 साल बाद आया फैसला! 79 साल के बुजुर्ग को दोषी ठहराया, पर तुरंत रिहाई क्यों?

दरभंगा में 21 साल पुराने रंगदारी और मारपीट के मामले में 79 वर्षीय बुजुर्ग विजय साह को दोषी ठहराया गया, लेकिन उम्र और लंबी कानूनी प्रक्रिया के कारण उन्हें तुरंत#DarbhangaNews,#BiharCrime,#CourtDecision

Bhagalpur Crime News: मिला हथियारों का जखीरा! भागलपुर में अपराध की साज़िश रचते पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी, बड़ा खुलासा

भागलपुर में पुलिस ने हथियारों के एक बड़े जखीरे के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश मंडल के पास से देशी कट्टा, राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस#BhagalpurCrime,#WeaponsArrest,#BiharPolice