spot_img

Darbhanga के कादिराबाद में दो युवकों को मारी गोली, लोगों के हत्थे चढ़ा हमलावर, जमकर पिटाई, इलाका छावनी में तब्दील

सिटी एसपी सागर कुमार, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, विवि थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कर रही हैं कैंप, पुलिस का त्वरित एक्शन पढ़िए...

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा में फिर फायरिंग हुई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद मुहल्ले में दिन-दहाड़ बड़ी गोलीबारी की वारदात हुई है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग करते हुए दो युवकों को गोली मार दी है।

- Advertisement -

इस दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी है। वहीं, गोलीबारी से सन्न स्थानीय लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए गोली चलाने वाले एक युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर सिटी एसपी सागर कुमार, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, विवि थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

- Advertisement -

भीड़ इतनी उग्र हो गई कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी गोली चलाने वाले युवक को भीड़ से छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। गोली चलाने वाले युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले के घर से तीन महिलाओं समेत एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कादिराबाद मुहल्ले के बीच में जहां पूरे इलाके में चारों तरफ लोगों का आवासीय परिसर है। उस इलाके में रविवार को गोलीबारी की वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन बाइक जब्त कर लिया है। इधर, पुलिस ने भीड़ के हत्थे चढ़े युवक को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

बताया जाता है कि आपसी वर्चस्व में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है। इसमें दो युवकों को टारगेट करके गोली चलाई गई है। इस दौरान एक राहगीर भी इसकी चपेट में आ गया। वहीं, आरोपी युवक को भीड़ ने पकड़कर पिटाई कर दी है। वहीं गोली लगने से घायल दोनों युवकों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आपसी वर्चस्व को लेकर गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है।

घायल दोनों युवकों को नाजुक स्थिति में अस्पताल में करवाया गया है। गोली मारने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी है। घायल छोटू यादव, तरुण पासवान का इलाज चल रहा है।

वहीं गोली चलाने वाले घायल आरोपी मो. सरवर को भीड़ के कब्जे से पुलिस ने छुड़ाकर इलाज के लिए भर्ती करवाया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के घर से एक पुरुष तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके पर सिटी एसपी सागर कुमार, डीएसपी सदर अमित कुमार, विवि पुलिस समेत भारी संख्या में पुलिस की तैनाती है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अभी यह खबर आरंभिक सूचना जो घटनास्थल पर मौजूद देशज टाइम्स की टीम ने देखा सुना है उसके अनुसार है। कई तथ्य इसमें और जुड़ेंगे। दरभंगा पुलिस पूरे मामले पर नजर गड़ाए हुए है। एसएसपी अवकाश कुमार की पैनी नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। सिटी एसपी सागर कुमार समेत अन्य पुलिस के अधिकारी वहां मौजूद हैं। लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस कैंप कर रही है। माहौल फिलहाल एकदम शांत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct